सपूत की शहादत "दर्द और गर्व"

सपूत की शहादत "दर्द और गर्व"

शहीद के परिजनों को पार्थिव देह का इंतजार ,नही मिल रही सूचना। गुड़ामालानी।शहीद सांवलाराम के परिजनों को कांगो में शहीद हुए आज दूसरा दिन है शहादत की खबर मिलने के बाद परिजनों पर दुःख का पहाड़ टूट पड़ा है वही पूर्ण जानकारी नही मिलने से परिजन परेशान हैं।कांगो में जिस तरह का घटनाक्रम चल रहा है उससे परिजन परेशान नजर आ रहे हैं शहीद सांवलाराम के भाई मोहनलाल ने बताया कि एक बार खबर मिली कि उसके भाई की शहादत हो गई है मगर पार्थिव देह को लेकर कोई सूचना नही मिल रही है इधर परिजनों से मिलने आने वाले लोगों का तांता लगा हुआ है शहीद की शहादत पर ग्रामीणों पर दुख है वही शहीद के पार्थिव देह के दर्शनों का इंतजार है। उपखण्ड अधिकारी ने दी सांत्वना।उपखण्ड अधिकारी प्रमोद कुमार ने शहीद सांवलाराम के परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया की भारत सरकार के पूरे प्रयास चल रहे हैं कि पार्थिव देह परिजनों को जल्दी से जल्दी मिले सभी की सवेंदना पूरे परिवार के साथ जुड़ी है।इस विकट घड़ी में सभी को हौशला रखने की जरूरत है।