#brekingnews #rbpnews24 #prayagraj #police प्रयागराज जनपद के यमुनापार में दिनदहाड़े तड़तड़ाई गोली,माता पिता की हालत नाजुक प्रयागराज जनपद के यमुनापार इलाके के मामा भांजे तालाब मार्केट के रहने वाले रितेश जायसवाल ने किसी बात को लेकर अपने मां बाप पर चलाई गोली गोली लगने से दोनों हुए घायल बताया जाता है कि मामा भांजे के तालाब में रितेश जायसवाल उम्र करीब 26 साल किसी बात को लेकर अपने ही माता पिता के ऊपर गोली चला दिया! यह घटना समय लगभग 3 बजे दिन की है!जिसमें मां-बाप दोनों घायल हो गए! जिनके के गोली लगी है उनका नाम लालचंद जैसवाल उम्र करीब 50 वर्ष तथा कुसुम जैसवाल उम्र करीब 45 वर्ष दोनों लोगों को एसआरएन अस्पताल प्रयागराज में भर्ती कराया गया है ! गोली चलने की सूचना जब पुलिस अधीक्षक प्रयागराज शैलेश पांडे को हुई तो मौके पर जाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया !तो पता चला की आरोपी अभी घर के अंदर है! अब तक आरोपी पकड़ में नहीं आया! अपने आपको घर के अंदर बंद कर लिया है! कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद रही! बड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया और एसएसपी शैलेश पांडे प्रयागराज ने बताया कि मौके पर 7 खोखे मिले हैं !और जिस लाइसेंसी बंदूक से गोली चलाई गई है उसको भी हिरासत में लिया गया है! लाइसेन्सी बंदूक पिता के नाम से है! और गोली चलाने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किया गया! प्रयागराज जनपद से जिला क्राइम रिपोर्टर- रामबाबू पटेल की खास रिपोर्ट