बात सुभासपा से हाथ मिलाएगी भाजपा, भूपेंद्र चौधरी ने दी अटकलों को हवा. भूपेंद्र चौधरी आज ओमप्रकाश राजभर के बेटे अरुण राजभर के रिसेप्शन में शामिल होने वाराणसी गए थे. जहां उनसे सुभसपा से गठबंधन को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने ये कहते हुए अटकलों को हवा दे दी कि जो हमारी विचारधारा से सहमत होगा उससे हाथ मिलाने से कोई गुरजे नहीं होगी. अब इसी को लेकर चर्चा गरम है. क्योंकि भाजपा का एक आंतरिक सर्वे भी आया है जिसमें सुभासपा के साथ जाने को फायदे का सौदा बताया है.