#ranimukherjee #salmankhan #amitabhbachchan #biggboss13 खामियां भला किसमें नहीं होतीं... लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं जो अपनी कमजोरियों को ही अपनी पॉवर बना लेते हैं... और फिर हर जगह रानी या राजा बनकर राज करते हैं। दरअसल आज हम बात करने जा रहै हैं हिंदी सिनेमा की उस अभिनेत्री की जिसके डेब्यु पर लोगों ने कहा कि.. इसकी हाईट कम है... वजन थोड़ा ज्यादा है... और तो और उनकी मोटी आवाज को मर्दाना तक करार दिया। लेकिन अपनी मेहनत और लगन के बल पर इस हीरोईन ने ना सिर्फ लंबे समय तक बॉलीवुड पर राज किया बल्कि आज भी लोगों के दिल में रानी की तरह बसती हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं खंडाला गर्ल के नाम से मशहुर.. जिन्हैं अब मर्दानी भी कह सकते हैं... और वो हैं सबकी चहेती रानी मुखर्जी। हिंदी सिनेमा की प्रभावशाली अभिनेत्रियों में से एक रानी मुखर्जी का जन्म 21 मार्च साल 1978 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ। फिल्मी दुनिया से नाता इन्हैं विरासत में ही मिला। रानी के पिता राम मुखर्जी एक फिल्म डायरेक्टर थे और मां कृष्णा मुखर्जी एक प्लेबैक सिंगर। इनके भाई राजा मुखर्जी भी फिल्म एंड इंडस्ट्री से जुड़े हुए प्रोड्यूसर डायरेक्टर हैं। इनके अलावा मशहूर डायरेक्टर अयान मुखर्जी और अभिनेत्री काजोल भी रानी के चचेरे भाई-बहन हैं। रानी की शुरुआती पढ़ाई मानिकजी कूपर हार्इस्कूंल जुहू, मुंबई से हुई इसके बाद उन्होंनने एस.एन.डी.टी. महिला कॉलिज से होम साईंस में ग्रेजुएशन पूरी की। रानी के परिवार के ज्यादातर लोग फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े रहे हैं। ऐसे में रानी चाहते हुये भी फिल्मी दुनिया को छोड़ न पायीं। मां के कहने पर उन्होने रोशन तनेजा के एक्टिंग इंस्टी्ट्यूट से ट्रेनिंग ली और पिता की फिल्म 'बियेर फूल' से साल 1996 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करी। बाद में यही फिल्म हिंदी में 'राजा की आएगी बारात' के नाम से भी बनाई गई जिसमें रानी ने ही मुख्य भूमिका निभाई। ये फिल्म खास तो नही चली लेकिन रानी के काम को काफी पसंद किया गया। इसके बाद साल 1998 में रानी मुखर्जी ने अभिनेता आमिर खान के साथ विक्रम भट्ट की फिल्म 'गुलाम' और खाहरुख खान के साथ करण जौहर की फिल्म 'कुछ कुछ होता है' कीं। गुलाम के बाद रानी को जहां खंडाला गर्ल का नया नाम मिला तो वहीं कुछ कुछ होता है भी साल की सबसे बड़ी हिट रही। इस फ़िल्म ने उन्हें पहली बार बेस्ट सपोर्टिंग एकट्रेस का फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार दिलाया। इसके बाद तो रानी ने कभी पीछे मुड़कर नही देखा। हस्की आवाज कहे जाने के बावजूद उन्हैं लगातार काम मिलता गया। साल 2000 के दौरान रानी की कई फिल्में आयीं जिनमें 'बादल', 'बिच्छू', 'हे राम', 'हर दिल जो प्यार करेगा' , 'कहीं प्यार ना हो जाए' जैसी फिल्में शामिल है। इनमें से उनकी फिल्म हेराम को उस साल भारत की तरफ से ऑस्कर के लिए भेजा गया था। साल 2001 में रानी फिल्म 'चोरी चोरी चुपके चुपके', 'बस इतना सा ख्वाब है' और 'नायक : द रीयल हीरो' जैसी फिल्मों में दिखायी दीं। ये सभी फिल्में औसत या सेमी हिट रहीं। ऐसे समय में रानी मुखर्जी को जरुरत थी किसी हिट फिल्म की। साल 2002 आया और इस साल रानी मुखर्जी की निर्देशक शाद अली के साथ फिल्म 'साथिया' रिलीज हुयी। ये फिल्म बड़ी हिट साबित हुयी और इसी के साथ रानी का करियर एक बार फिर से उड़ान भरने लगा। साथिया के लिए रानी को उस साल का बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक) का फिल्मफेयर अवार्ड भी दिया गया। साल 2003 में ही रानी मुखर्जी ने अभिनेता शाहरुख खान के साथ फिल्म 'चलते चलते' की जोकि हिट रही। इसके बाद आयी फिल्म हिचकी, और मर्दानी-2 में उनके अभिनय का सशक्त और एक नया रुप लोगों के सामने आया है। और हमेशा की तरह दर्शकों ने दिल से उन्हैं अपनी रानी सा ही प्यार दिया है। Rani Mukherjee Daughter Adira Rani Mukherjee Wedding Rani Mukherjee Marriage Photos Aishwarya Rai And Rani Mukherjee Fight Aishwarya Rai And Rani Mukherjee Hug Mardaani 2 rani mukerji Rani mukerji movie mardaani Rani mukherjee family Rani mukherjee interview Rani mukherjee new movies Rani mukherjee movies full Rani mukherjee husband Rani mukherjee movies, Rani mukherjee Rani Mukherjee Ex Boyfriend Bollywood Latest Gossips Abhishek and rani love story Abhishek bachchan and rani mukerji break up Abhishek bachchan and rani mukerji relationship Rani mukerji abhishek bachchan