सिद्धार्थनगर : पुलिस मुठभेड़ में 25,000 रु0 का इनामी अंतर्जनपदीय लुटेरा गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर : पुलिस मुठभेड़ में 25,000 रु0 का इनामी अंतर्जनपदीय लुटेरा गिरफ्तार

महराजगंज लूटकांड में वांछित को मुठभेड़ में पकड़ा वारदात करने आ रहे बदमाश से एसओजी टीम की हुई मुठभेड़ महराजगंज जिले में लूट की वारदात में शामिल था, बदमाश लोटन क्षेत्र के घोंघी नदी के पास देर रात मुठभेड़ में पुलिस ने पकड़ा महराजगंज लूट में वांछित,सिद्धार्थनगर पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा सिद्धार्थनगर में पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने 25 हजार के एक इनामी बदमाश को एक मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। बदमाश के पैर में गोली लगी है। गोरखपुर का रहने वाला यह बदमाश कई महराजगंज में आपराधिक मामलों में वांक्षित था। बदमाश को गिरफ्तार करने वाली टीम को बस्‍ती के डीआईजी ने 15 हजार रुपए का इनाम अलग से दिया है। सिद्धार्थनगर की पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 25 हजार के इनामी अपराधी जितेंद्र निषाद को धर दबोचा। वह गोरखपुर जिले के गुलरिहा थाना क्षेत्र के महराजगंज गांव के भेलिनपुर टोला का निवासी है। सिद्धार्थ नगर के पुलिस अधीक्षक विजय ढुल ने सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में इनामिया आरोपित के साथ हुई मुठभेड़ व गिरफ्तारी का पर्दाफाश करने के बारे में जानकारी दी। एसओजी व लोटन कोतवाली की संयुक्त टीम ने रविवार देर रात इनामिया बदमाश को गिरफ्तार किया है। दोनों ओर से हुई फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी है। घायल होने के बाद उसने नदी के रास्ते भागने का प्रयास किया तो जवानों ने दौड़ा कर पकड़ लिया। सोमवार दोपहर एक प्रेस कांफ्रेंस में एसपी विजय ढुल ने बताया कि रविवार की रात लोटन कोतवाली पुलिस और एसओजी चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि बाइक सवार एक व्यक्ति लोटन में ग्राहक सेवा केंद्र, एसबीआई और पूर्वांचल बैंक के चक्कर लगा रहा है। सूचना पर पुलिस और एसओजी की टीम मौके पर पहुंची तो बाइक सवार बंधे की ओर भागने लगा। पीछा करने के दौरान वह बांध पर गिर गया। इसके बाद उसने दो राउंड पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में घोंघी पुल के पास वह घायल हो गया। उसके दाहिने पैर में गोली लग गई। उसे सीएचसी लोटन में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसपी ने बताया कि पकड़ा गया आरोपित जितेंद्र निषाद गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र के महराजगंज टोला भेजिनरपुर गांव का रहने वाला है। पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार आरोपित 25 हजार का इनामी था। महराजगंज जिले के पनियरा में ग्राहक सेवा केंद्र लूट कांड में वह वांछित था। वहां की पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था। मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ महराजगंज और गोरखपुर में हत्या के प्रयास, लूट व चोरी के कई मामले दर्ज हैं। बदमाश के पास से पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 11 सौ रुपए नकद, 315 बोर का एक कट्टा, दो खोखा कारतूस और गलत नंबर वाली एक बाइक बरामद की है। पकड़ने वाली टीम में एसओ लोटन अवधनरायन यादव, एसओ प्रभारी पंकज पांडेय, राजीव शुक्ला, आनंद प्रकाश यादव, पवन तिवारी आदि शामिल रहे। उत्तर प्रदेश से हेमंत कुमार दूबे की रिपोर्ट