उगाही करते हुए पुलिस की तस्वीरें मुजफ्फरपुर से आईं हैं...बताया जा रहा है कि ये तस्वीरें मुज़फ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र में पुलिस की गस्त के दौरान ली गई हैं...जैसा की आप तस्वीरों में देख सकते हैं...सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गोलम्बर पर ट्रक चालकों से पुलिस वाले अवैध उगाही करते नजर आ रहे हैं...मामले में शिकायत होने के बाद सदर थाना के पीएसआई बीके यादव और तीन सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है। ये कार्रवाई एसएसपी जयंतकांत ने की है...बताया जा रहा है कि भगवानपुर गोलम्बर पर रात में वाहनों की लंबी कतार लगी हुई थी...पीएसआई तीन सिपाहियों के साथ गस्त कर रहे थे...भारी वाहनों को एक एक कर निकलवाने के क्रम में वो ट्रक वालो से अवैध उगाही भी कर रहे थे...इसी दौरान किसी ने उनका वीडियो बना लिया...सोमवार को ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया...एक बार फिर देखिए पुलिस की अवैध उगाही के इस वीडियो को... #BHT031 #muzaffarpurnews #Policevideoviral #CrimeinBihar #biharsamachar #biharpolicenews #biharpolicecrimenews #biharnews #biharcrimenews Welcome to Bihar Tak For Advertising queries, please give us a missed call on +917827000333 Or mail us at [email protected]