कोरोनावायरस के कारण Delhi में Ban होने वाले हैं पटाखे? जानिए Arvind Kejriwal Government का मूड | NBT

कोरोनावायरस के कारण Delhi में Ban होने वाले हैं पटाखे? जानिए Arvind Kejriwal Government का मूड | NBT

कोरोनावायरस के कारण Delhi में Ban होने वाले हैं पटाखे? जानिए Arvind Kejriwal Government का मूड दिल्ली में पटाखों पर प्रतिबंध लग सकता है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पटाखों पर बैन को लेकर फैसले पर गुरुवार को विचार किया जाएगा। उन्होंने गुरुवार शाम 4 बजे कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर समीक्षा बैठक बुलाई है। इसी बैठक में यह भी फैसला लिया जाएगा कि दिवाली के मद्देनजर पटाखों पर बैन लगाया जाए या नहीं। ध्यान रहे कि दिल्ली में नए कोविड-19 के मामलों में तेज वृद्धि के कारण केजरीवाल सरकार काफी दबाव में है। उसके सामने त्योहारी सीजन और कोविड महामारी से पैदा हुई परिस्थितियों के बीच सामंजस्य बिठाने की बड़ी चुनौती है। इससे पहले राजस्थान पटाखों पर बैन लगाने का ऐलान कर चुका है। दरअसल, दिल्ली में मंगलवार को डेली कोविड केस का अब तक का सारा रेकॉर्ड ध्वस्त हो गया जब सिर्फ 24 घंटों में 6,725 नए कोरोना केस सामने आ गए। इस दौरान 48 कोविड-19 मरीजों की मौत भी हो गई। दिल्ली सरकार का कहना है कि कोविड मरीजों की संख्या में तेज वृद्धि के पीछे ज्यादा टेस्टिंग बड़ी वजह है। वहीं, एक्सपर्ट्स का मानना है कि त्योहारी सीजन में भीड़भाड़ जुटने और सोशल डिस्टैंसिंग के नियमों के पालन के साथ-साथ मास्क लगाने को लेकर लोगों में बढ़ती लापरवाही के कारण दिल्ली में कोविड केस में अचानक उछाल आया है। #ArvindKejriwal #CrackersBan #NBT About Channel: खबरों के अलावा कई मुद्दों पर आप रोचक विडियो भी देख सकते हैं। हमारे कुछ नियमित विडियो फीचर सुनो जिंदगी, फेक इट इंडिया, फेक बोले कौआ काटे, मूवी रिव्यू, विचित्र किंतु सत्य हमारे यूट्यूब चैनल पर भी देख सकते हैं। Apart from the news, you can also watch interesting videos on many issues. Some of our regular video features - Sun Life, Fake It India, Fake Bole Kauwa Kate, Movie Review, Bizarre but Truth can also be seen on our YouTube Subscribe to the 'Navbharat Times' channel here:    / navbharattimes   Download the Official NBT App: https://play.google.com/store/apps/de... Social Media Links Facebook:   / navbharattimes   Twitter:   / navbharattimes