इंदौर क्राइम ब्रांच ने अवैध हथियारों के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया ।आरोपी के कब्जे से कुल 34 अवैध हथियार क्राइम ब्रांच ने बरामद किये . जिसमे देसी पिस्टल, व देसी कट्टे शामिल है।पकड़े गए आरोपीयो में खरगोन जिले के सिकलीगर भी शामिल हैं। इंदौर क्राइम ब्रांच को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह यह हथियार खरगोन के सिकलीगर से लिया करते थे। जबकि पुलिस खरगोन के सिकलीगर को पहले ही हिरासत में चुकी थी. पुलिस के मुताबिक हथियार से ज्यादा जरूरी सप्लाई होने वाला एम्युनिशन है। जिसके चलते पुलिस को शक है कि यह एम्युनिशन लाइसेंस कृत दुकानों से बेचा जा रहा है ।इस संदर्भ में इंदौर एडीजी ने एक पत्र पुलिस मुख्यालय को लिखा है ।जिसमें लाइसेंस की अधिकृत दुकानों पर बेचे जा रहे एम्युनिशन का पूर्ण विवरण रखने सहित अन्य सुझाव दिए गए।ताकि एम्युनिशन की खरीदी बिक्री पर नियंत्रण रखा जा सके. वही आई जी विवेक शर्मा ने , क्राइम ब्रांच को 30 हजार के इनाम देने की घोषणा भी की. पुलिस की माने तो हथियारों के सौदागर मध्य प्रदेश के सीमावर्ती राज्य महाराष्ट्र,उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में भी हथियारसप्लाई किया करते थे। जिनसे और भी कई खुलासे होना अभी बाकी हैं।