जिले में अवैध कारोबार थमने का नाम नही ले रहा । चाहे वह अवैध शराब का मामला हो या गंजे की तस्करी ।आज मुखबिर की सूचना पर गिधौरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है । 360 किलो गांजा कीमत 18 लाख सहित स्वराज मजदा वाहन व 2 व्यक्ति गिरफ्तार किया है । उडीसा से गोंदिया महाराष्ट्र ले जा रहे थे । गिधौरी पुलिस ने पुलेनी मोड़ के पास उक्त स्वराज माजदा वाहन को चेकिंग किया तो उसमें कबाड़ी के बीच मे सैकड़ो पैकेट गांजा मिले जिसे अपने कब्जे में लेकर गिधौरी थाना लाया गया । पुलिस आरोपियो के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर रही है । वियो - गांजा तस्करी के मामले में आज गिधौरी पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर गिधौरी थाना क्षेत्र के पुलेनी मोड़ के पास उक्त वहां को पकड़ने पुलिस बल तैनात किया गया था । जैसे ही उक्त वाहन पहुचा उसे रोक लिया गया । जांच करने पर पता चला कि 365 किलो गांजा कबाड़ी के बीच मे बंडल बनाकर छुपाकर रखा गया है । तत्काल पुलिस हरकत में आयी और चालक व परिचालक को गाड़ी सहित हिरासत में ले कर थाना ले जाया गया । जहां आरोपियों ने उड़ीसा से गांजा लाने व गोंदिया महाराष्ट्र ले जाने की बात कही । गांजे की बजार मे कीमत 18 लाख रुपये आंकी गयी है । दोनो आरोपी प्रफुल्ल व छोटू गोंदिया के बताया जा रहा है । बहरहाल दोनो के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट तहत कार्यवाही की जा रही है । बलौदाबाजार में गांजे के मामले में सबसे बड़ी कार्यवाही मानी जा रही है । वियो - छत्तीसगढ़ के उड़ीसा बार्डर से लगे सभी जिलों में जैसे महासमुंद, धमतरी, कांकेर ,बीजापुर, कोंडागांव आदि में हर महीने करोड़ो रूपये की गांजा की तस्करी होती है जो कि छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए सबसे बड़ा सिर दर्द बना हुआ है ।