नजीबाबाद में शराब-नॉनवेज सेवन के दौरान एक युवक की मौत तीन की हालत गंभीरDelhiCrimeEXPRESS

नजीबाबाद में शराब-नॉनवेज सेवन के दौरान एक युवक की मौत तीन की हालत गंभीरDelhiCrimeEXPRESS

नजीबाबाद में शराब-नॉनवेज सेवन के दौरान एक युवक की मौत तीन की हालत गंभीर पुलिस जांच में जुटी रिपोर्ट ब्यूरो चीफ रिजवान सिद्दीकी बिजनौर/नजीबाबाद। जनपद बिजनौर के नजीबाबाद रेलवे स्टेशन रोड पर गरुवार की रात करीब 10 बजे शराब और नॉनवेज के सेवन से एक युवक की मौत हो गई है। इस दौरान तीन अन्य लोगों की हालत गंभीर है, जिन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चार दोस्त एक साथ बैठकर शराब का सेवन कर रहे थे और नॉनवेज खा रहे थे। इसी दौरान अचानक नौशाद नामक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। जबकि मौजूद अन्य तीन लोगों की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।क्षघटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। बिजनौर के पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने भी घटनास्थल का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस टीम को जांच के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस ने घटनास्थल से बीयर और शराब की बोतलें तथा अन्य संबंधित सामान एकत्र कर जांच के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद नितेश प्रताप सिंह, थाना प्रभारी नजीबाबाद राहुल सिंह और रेलवे स्टेशन चौकी इंचार्ज एसआई सौरभ कुमार सहित भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।