उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ के धारचूला के जुम्मा के तोक नाग, जामुनी, रौडा, तोक सिरौउड्यार और नालापानी में रविवार रात बादल फटने के भारी तबाही हुई है। यहां सिरौउड्यार और जामुनी में कई घरों को क्षति पहुंची है। हिल-मेल के सूत्र सोनू मार्तोलिया ने बताया कि अभी तक 8 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। कुछ और लोग लापता बताए जा रहे हैं। घटना क्षेत्र में राजस्व, एसएसबी, पुलिस, एसडीआरएफ की टीमें राहत एवं बचाव अभियान में जुटी हैं। #uttarakhand #pithoragarh #dharchula #hillmail