कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी के बयान पर बवाल मचा हुआ है। लोकसभा में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अधीर रंजन चौधरी के बयान को राष्ट्रपति की गरिमा का अपमान बताया और इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस को महिला विरोधी और आदिवासी विरोधी तक कह दिया। इसके अलावा अधीर रंजन चौधरी और सोनिया गांधी को माफी मांगने के लिए भी कह दिया। दरअसल, अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपत्नी कह दिया था। Niyaz UMAKANT