MMC NEWS गाजीपुर की कोतवाली में आज पुलिसकर्मियों की एक पाठशाला का आयोजन नए ट्रैफिक रूल्स और चालान को लेकर किया गया जिसमें पुलिस अधीक्षक डॉ अरविंद चतुर्वेदी ने कोतवाली से संबंधित सभी इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर के साथ ही यातायात पुलिस की क्लास लिया जिसमें उन्होंने नियम उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुराने सर्कुलर और नए सर्कुलर को लेकर चर्चा किया और बताया कि पुलिस और शासन का मनसा हेलमेट न लगाने वालों से जुर्माना वसूला नहीं बल्कि उन्हें अपने जीवन रक्षा के बारे में सतर्क करना है उन्होंने बताया कि जनवरी 2019 से अब तक हेलमेट न लगाने से जनपद में 107 मौतें हो चुकी है ऐसे में हमें खुद सोचना होगा कि हेलमेट हमारे लिए कितना जरूरी है उन्होंने बताया कि जनवरी से अब तक करीब 16000 चालान सिर्फ हेलमेट न लगाने पर काटा गया है इससे करीब 17 लाख रुपया की राजस्व की वसूली भी हुई है