मेरठ। शहर के नए एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह को चार्ज लिए 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि बदमाशों ने शहर के मिजाज से उन्हें रूबरू करा दिया। सदर थाना क्षेत्र में पुलिस से बेखौफ बदमाशों ने सरेशाम मणप्पुर फाइनेंस कंपनी से 15 किलो सोना लूट लिया। जानकारी के अनुसार सैक्लेज ड्राई क्लीनर के ऊपर मणप्पुर फाइनेंस कंपनी का कार्यालय है। कंपनी के मैनेजर सचिन के अनुसार शाम करीब 6 बजे उनके साथ कंपनी की कर्मचारी सोनिया और साक्षी कार्यालय में मौजूद थी। इसी दौरान एक सरदार दूसरे युवक के साथ कार्यालय में आया। बदमाशों ने एंट्री रजिस्टर में अंकित के नाम से एंट्री की और कार्यालय में दाखिल हो गए। कार्यालय में घुसते ही बदमाशों ने भीतर मौजूद तीनों लोगों पर पिस्टल तान दी। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए लॉकर खुलवा कर करीब 15 किलो सोना बैग में भर लिया। मात्र चंद मिनटों में घटना को अंजाम दे बदमाश ऑफिस से निकल गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बदमाश सफेद रंग की अपाचे पर सवार थे। लेकिन भागते समय उनकी बाइक स्टार्ट नहीं हुई। जिसके बाद बदमाशों ने सड़क चलते एक युवक के सिर पर पिस्टल की बट मारकर उसकी बाइक लूट ली और अपनी बाइक को मौके पर छोड़ कर फरार हो गए। घटना के बाद बदहवास महिला कर्मचारी बेहोश हो गई। जानकारी के बाद आनन फानन में एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह एएसपी रामअर्ज, सी ओ कोतवाली दिनेश शुक्ला और कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। मैनेजर सचिन ने बताया कि बदमाश करीब पांच करोड़ का सोना लूटकर ले गए। उधर, घटना में घायल हुए युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कार्यालय के सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर कब्जे में लेते हुए जांच शुरू कर दी है। #Patrika_Noida #Patrika_News Make sure you subscribe and never miss a new video: https://goo.gl/Du6Y6J Please Subscribe Patrika Bollywood Channel: https://bit.ly/2EPffbj लोकसभा चुनाव 2019 : https://goo.gl/rBympJ Most Popular Videos: https://goo.gl/pvmC9u Bulandshahr Violence: https://bit.ly/2CHElqT POLITICAL NEWS- https://bit.ly/2DC5MTX Entertainment News- https://bit.ly/2DDHt80 Viral Videos- https://bit.ly/2QbDLcA Jain Muni News - https://bit.ly/2S5mlM4 Bhim Army News- https://bit.ly/2OZp2wK Patrika is one of the most watched Hindi News channel. It is India's new Hindi digital News platform that acts as the mirror of the society. It helps in bridging the gap between the users and the current happenings in the society of all around the world. If you are interested in watching Hindi live news as well as breaking news then our YouTube channel will help you by giving you infotainment. Like Us on Like us on Facebook: / patrikauttarpradesh Like us on Facebook: / patrikanoida Patrika Noida is available across all platforms in India - Analog, Digital Cable, and DTH.