PM Modi और BJP का धन्यवाद की एक सैनिक के बेटे को मुख्यमंत्री बनाए: Pushkar Singh Dhami

PM Modi और BJP का धन्यवाद की एक सैनिक के बेटे को मुख्यमंत्री बनाए: Pushkar Singh Dhami

उधम सिंह नगर जिले के नेपाल बॉर्डर से लगी खटीमा विधानसभा से दूसरी बार विधायक पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री बनने से उनके घर पर समर्थकों का जमावड़ा लग गया है. देहरादून में हुई बीजेपी विधायक दल की बैठक में धामी के नाम पर मुहर लगाई गई है. मुख्यमंत्री का नाम फाइनल होने के बाद पुष्कर सिंह धामी राजभवन पहुंचे और  उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के सामने सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है.