#cblive #jhabualive चौकीदार निकला चोर - पीएम मोदी के बच्चों के लिए भेजे मुंग रात को चुराकर जा रहा था मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले के मेघनगर थाना क्षेत्र के गांव गडवाडा में कल रात ग्रामीणों ने एक शख्स को उचित मूल्य की दुकान से मूंग चुराकर बाइक से ले जाते रंगे हाथों पकड़ लिया , जब ग्रामीणों ने उसकी पहचान की तो पता चला कि उचित मूल्य की दुकान का चौकीदार ही चोर है .. ग्रामीणों ने इस पूरी कारवाई का वीडियो भी बना लिया और आज वायरल कर दिया , ग्रामीणों ने पुलिस की डायल -100 को सुचना देकर मौके पर बुलवा लिया .. पुलिस मौके से चोर को हिरासत में लेकर बरामद मुंग के साथ मेघनगर थाने आ गयी .. गौरतलब है कि भारत सरकार ने स्कूली बच्चों को उचित मूल्य की दुकानों के जरिए पौष्टिक मुंग देने की योजना शुरू की हुई है ग्रामीणों का आरोप है कि यह वही मुंग है जो बच्चों को बांटे जाने थे .. आक्रोशित ग्रामीण आज दोपहर में मेघनगर थाने पहुंच गये ओर कारवाई की मांग की .. पुलिस ने कल रात के घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए कहा है कि फूड ओर आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के प्रतिवेदन के आधार पर वह अगली वैधानिक कार्रवाई करेंगी । #cblive #jhabualive #alirajpurlive EMAIL - [email protected] Other Social link Instagram - / jhabualive Facebook - / jhabua-live-328602534013298 JHABUA , Madhya Pradesh , India