दिल्ली (Delhi) में बाबा का ढाबा (Baba Ka Dhaba) काफी चर्चा में रहा था. कुछ महीने पहले ग्राहक न आने से परेशान होकर इस ढाबे के मालिक कांता प्रसाद (Kanta Prasad) यानी बाबा (Baba) रो पड़े थे. यह वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हुआ, तो लोग उनकी मदद करने आए. आलम यह था कि बाबा के खाली ढाबा पर ग्राहकों की लाइन लगने लगी थी. अब बाबा कांता प्रसाद (Kanta Prasad) ने ढाबे के पास ही नया रेस्टोरेंट (Restaurant) खोल दिया है. #BABAKADHABAB #KANTAPRASAD #बाबा_का_ढाबा