आजमगढ़ में नर्सिंग होम भर्ती महिला मरीज के साथ रेप, कंपाउंडर हिरासत में

आजमगढ़ में नर्सिंग होम भर्ती महिला मरीज के साथ रेप, कंपाउंडर हिरासत में

आजमगढ़ में नर्सिंग होम भर्ती महिला मरीज के साथ रेप, कंपाउंडर हिरासत में सगड़ी,आजमगढ़। आजमगढ़ के जीयनपुर थाना इलाके में एक निजी अस्पताल में भर्ती महिला मरीज के साथ नर्सिंग कर्मी द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में महिला मरीज के परिजनों द्वारा निजी अस्पताल के नर्सिंग कर्मी कंपाउंडर के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने इस पर कंपाउंडर को हिरासत में लिया है। पुलिस आरोपी कंपाउंडर से शाम तक पूछताछ करती रही। पीड़िता महिला जीयनपुर इलाके के एक गांव की रहने वाली है। वायरल फीवर से परेशान हो कर वह प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हुई थी। पति ने आरोप लगाया है कि गुरुवार की देर रात में अस्पताल का एक कर्मचारी उसकी पत्नी के साथ बलात्कार किया।