झांकी सजाने के लिए सामग्री : झूला, फूल, फूल माला, कैंडल, गुब्बारे, मोरपंख, मोती और मोतियों की माला, हांडी बांसुरी, झालर, रंग बिरंगे कपड़ों की कतरनें, रंगबिरंगी रिबन पताका, रंग-बिरंगी लाइट, मोमबत्ती, थर्माकोल डिजाइन आदि। #india #hindu #hinduism #krishna #bhajan #bhakti #matura #vrandavan #shreeram #krishna कृष्ण की झांकी कैसे बनाएं? इसके सबसे पहले एक झूला लाएं और उसे पूजा घर के पास लटकाएं। इन झूलों को को अच्छे से सजाकर उसमें नंद गोपाल को विराजमान करें। बालगोपाल को उनके सुंदर वस्त्र और आभूषण पहनाएं। पूजा स्थल को सुंगधित फूलों के साथ सजाएं। आप चाहे तो आर्टिफिशियल फूलों से सजा सकते हैं। इसमें कैंडल, गुब्बारे और मोतियों का उपयोग कर सकते हैं। साथ ही आप पूजा स्थल के आसपास सजावट के लिए आकर्षक पौधे भी लगा सकते हैं, जैसे गरबेरा डेजी का पौधा।पूजा स्थल को रंगबिरंगी झालरों के साथ भी सजा सकते हैं। इसे आपका पूजा स्थल जगमगा उठेगा। झूले और पूजा स्थल के आसपास सुंदर रंगोली का बनाएं। पूजा स्थल या झांकी की सजावट दही-हांडी के बिना अधूरी है, दही-हांडी को भी अच्छी तरह से सजाकर लटकाएं। आप हांडी को सजाने के लिए गोल्डन लेस या फूल-पत्तियों व मोतियों को चिपकाकर सजा सकते हैं। घर के द्वारा, खिड़की और दीवारों को रिबन, गुब्बारे, झालर, पताका, फूलमाला, कैंडल, झालर और अन्य सामग्री से सजा सकते हैं। बांसुरी को मोतियों, लेस और रंगीन रिबन से सजाएं और भगवान के पास रखें। रात्रि में आप जन्माष्टमी का कार्यक्रम के दौरान पूजा स्थल के आसपास और द्वार पर दीपकों को जलाएं। आप पूजा स्थल के सामने बनी रंगोली के बीच में भी दीये लगाकर उसे सजा सकते हैं। अत: पूजा स्थल के आस-पास दीये जलाएं। आप चाहें तो किसी भी प्रकार की आर्टिफिशियल चीजों का उपयोग न करते हुए संपूर्ण पूजा स्थल और घर को मात्र सुगंधित फूलों से सजाएं। भगवान कृष्ण को वैजयंती, चमेली और मोगरा जैसे सुगंधित फूल बेहद पसंद हैं। थर्माकोल की शीट पर डिजाइन बनाकर भी उसकी कटिंग करके झांकी बना सकते हो।