फ्री वैक्सीनेशन से CM अशोक गहलोत ने चला मास्टर स्ट्रोक||CM Ashok Gehlot goes master stroke due to free vaccination गहलोत सरकार ने प्रदेश में 18 से 45 आयुवर्ग के लोगों का भी निःशुल्क कोरोना वैक्सीनेशन करने का फैसला किया है। गहलोत सरकार के इस फैसले की जहां चारों ओर सराहना हो रही है, वहीं सियासी हलकों में एक अलग ही चर्चा है। कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ये फैसला कांग्रेस थिंकटैंक की सोची-समझी रणनीति के तहत लिया है।राजस्थान सरकार हर क्षेत्र में बेहतर काम कर रही है, लेकिन प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को संतुष्ट नहीं कर सकी है। हालांकि इसके लिए भर्तियों का कोर्ट में लंबित रहना और कोरोना महामारी जैसे कई कारण भी जिम्मेदार हैं। लेकिन प्रदेश के बेरोजगार युवाओं की नाराजगी बढ़ती जा रही है। यही वजह थी कि तीन विधानसभा सीटों के उपचुनाव में बेरोजगार युवाओं ने अपने प्रत्याशी मैदान में उतारने का भी ऐलान कर दिया था। हालांकि सरकार की समझाइश के बाद ये फैसला वापस ले लिया गया।अब कहा जा रहा है कि सरकार ने 18 से 45 साल के लोगों को मुफ्त में वैक्सीनेट करने का फैसला युवाओं को साधने के मकसद से ही लिया है। कहा जा रहा है कि इस फैसले के जरिए सरकार की कोशिश है कि बेरोजगारी भत्ते और सरकारी नौकरियों की आस में बैठे युवाओं की नाराजगी को किसी तरह दूर किया जा सके।जानकारों की मानें तो युवा वर्ग को अपने साथ लाने के लिए कांग्रेस ने पहले ही युवाओं के फ्री वैक्सीनेशन की रणनीति बना ली थी और इसी के तहत पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत लगातार केंद्र सरकार से 18 साल से ऊपर के युवाओं को फ्री वेसिलेशन की मांग करते आ रहे थे और साथ ही यह भी संकेत दिया था कि अगर केंद्र सरकार युवाओं के फ्री वैक्सीनेशन का फैसला नहीं लेती है, तो फिर कांग्रेस शासित राज्य अपने स्तर पर युवाओं के फ्री वैक्सीनेशन का फैसला लेंगे।जानकारों का मानना है कि इस फैसले का फायदा पार्टी को अगले साल यूपी सहित कई राज्यों में होने वाले चुनाव में मिल सकता है। दूसरी ओर कांग्रेस शासित राज्य राजस्थान, मध्य प्रदेश और पंजाब में अपनी हरावल बिग्रेड एनएसयूआई, सेवादल, महिला कांग्रेस और युवा कांग्रेस को आगे किया है जो युवाओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में वैक्सीनेशन करवाने के लिए प्रेरित करेंगे। इस तरह सीएम गहलोत और कांग्रेस का ये एक फैसला पार्टी के लिए दूर की कौड़ी साबित होने वाला है। Join us on these mediums too... Facebook- / news.theangle News Portal- https://theangle.in/ Twitter- / theangle_news