मोर पंख के ये चमत्कारिक उपाय, वास्तु दोष के साथ राहु की छाया से भी दिलाते हैं मुक्ति मोर और उसके पंख देखने में तो बहुत सुंदर होते ही हैं हिंदू धर्म में भी इनका बहुत महत्व माना जाता है क्योंकि मोर पंख भगवान श्री कृष्ण अपने माथे पर धारण करते हैं। मोर पंख के बिना कृष्ण जी का श्रृंगार अधूरा माना जाता है मईया यशोदा भी भगवान श्री कृष्ण का श्रृंगार करने पर उनके माथे पर मोरपंख अवश्य लगाती थी। अन्य देवी-देवताओं को भी मोरपखं किसी न किसी रुप में प्रिय है। कुमार कार्तिकेय का वाहन भी मोर है। ज्योतिष में भी मोरपंख का बहुत महत्व माना गया है। इससे जुड़े कुछ उपाय करने से आप वास्तु दोष, राहु दोष यहां तक कि बुरी नजर से भी छुटकारा पा सकते हैं। जानते हैं मोर पंख के चमत्कारिक उपाय... मोरपंख ग्रह दोष से मुक्ति दिलाता है। अगर आप किसी भी तरह से ग्रहदोष से पीड़ित हैं तो मोरपंख लेकर 21 बार ग्रह मंत्र बोलने के बाद उस पर जल की छींटे मारें। अब मोर के पंख को किसी ऐसे स्थान पर रखे दें जहां से उस पर नजर पड़ती रहे। इसी तरह से अगर आपको राहु परेशान कर रहा है तो मोरपंख को घर की पूर्व दिशा की दिवार या फिर उत्तर पश्चिम दिशा की दीवार पर लगाएं अगर आपके घर में वास्तु दोष है तो मोर पंख लाकर रखें। वास्तु के अनुसार घर में मोरपंख रखने से वास्तु दोष के प्रभाव से मुक्ति मिलती है। जिससे आपको वास्तु दोष के कारण होने वाली परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। अगर आप शत्रुओं से परेशान रहते हैं तो हनुमान जी के माथे का सिंदूर लेकर उससे एक मोरपंख पर शत्रु का नाम लिखें और उसे पूजा स्थल पर रख दें। सुबह उठकर मोरपंख को बहते पानी में बहा दें। ये उपाय मंगलवार या शनिवार की रात को करना है। इससे आपको शत्रु बाधा से मुक्ति मिलेगी।