मज़बूत स्वर ही नहीं, सशक्त स्त्री की भी पहचान थीं लता मंगेशकर! | Lata Mangeshkar | Legendary Singer

मज़बूत स्वर ही नहीं, सशक्त स्त्री की भी पहचान थीं लता मंगेशकर! | Lata Mangeshkar | Legendary Singer

6 फरवरी, 2022 को 92 साल की उम्र में इस दुनियाए-फ़ानी को अलविदा कहने वाली लता मंगेशकर को दुनिया स्वर सम्राज्ञी के रूप में जानती थी। वे भारत रत्न जैसे सर्वोच्च सम्मान से विभूषित ऐसी शख़्सियत थीं, जिन्होंने अपने जीते-जी वह मुक़ाम हासिल किया था, जिसकी बदौलत उनके नाम पर पुरस्कार दिए जाते रहे हैं। बेहद कम उम्र में अपने पिता से गायिकी की शिक्षा पाने वाली लता मंगेशकर ने अपने पिता से सिर्फ़ यह संगीत शिक्षा ही नहीं पाई थी, बल्कि नियति ने यह तय कर दिया था कि वे अपने पिता के संगीत के सफ़र को आगे बढ़ाने की ज़िम्मेदारी उठाने के साथ ही उनकी सारी की सारी दूसरी ज़िम्मेदारियां भी उठाएंगी। जब हम लता मंगेशकर के इस रूप के बारे में सोचते हैं तो औरत का वह चेहरा सामने आता है, जब कोई सहारा ने रहने पर कमज़ोर कही जाने वाली औरत से बढ़कर मज़बूती और किसी दूसरी शै में नज़र नहीं आती। लता मंगेशकर इसकी मिसाल थीं। हिंदी की बिंदी में आज लता मंगेशकर जी को भावभीनी श्रद्धांजलि। Join The Wire's Youtube Membership and get exclusive content, member-only emojis, live interaction with The Wire's founders, editors and reporters and much more. Memberships to The Wire Crew start at Rs 89/month.    / @thewirenews