महिलाओं की सेवा, सुरक्षा और सहयोग का नारा देने वाली जींद पुलिस पर एक बार फिर गंभीर आरोप लगने का मामला सामने आया है...खाकी वर्दी वालों पर वो संगीन आरोप लग रहे हैं कि जिसके बारे में सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे...आरोप है कि एक यूनिवर्सिटी गोल्ड मेडलिस्ट टॉपर गैंगरेप पीड़िता जब इंसाफ के लिए एसपी ऑफिस में गुहार लगाने पहुंची तो ड्यूटी पर तैनात कुछ पुलिस कर्मियों ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया...इतना ही नहीं मारपीट व उसके कपड़े फाड़कर उसे बहार निकाल दिया गया...जिसके बाद पीड़िता एसपी ऑफिस के बाहर जोर-जोर चीख-चिल्लाती हुई इंसाफ की गुहार लगाती रही..लेकिन किसी ने एक ना सुनी...वहीं सूचना पाकर मीडिया पर भी मौके पर पहुंचा और मीडिया के पहुंचने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया..जब पूरे मामले को लेकर सवाल-जवाब किए गए पुलिस अधिकारी आना-कानी करने लगे..और कहीं-न कहीं अपने ऊपर लगे आरोप से बच्चे नजर आए...वहीं डीएसपी पुष्पा खत्री का कहना है..महिला ने शिकायत दी है कि उनको दहेज व मानसिक प्रताड़ना के साथ-साथ उनके साथ गैंगरेप हुआ...जिसके आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है और जाँच में जो भी सामने आएगा बता दिया जाएगा.... #UniversityGoldMedalistToppertoGangRape #Police #PunjabKesariHaryana To Subscribe on Youtube: / punjabkesariharyana Follow us on Twitter : / haryanakesari Like us on FB: / haryanakesari