Watch the video to know what Former Chief Minister of Uttarakhand Harish Rawat said in ABP News' Ghoshnapatra. उनसे जब पूछा गया कि उत्तराखंड में लड़ाई कांग्रेस बनाम बीजेपी है या फिर हरीश रावत बनाम पुष्कर सिंह धामी? इस सवाल पर उन्होंने कहा, "निर्णय होगा कांग्रेस बनाम बीजेपी में. हां, कभी कभी लोकतंत्र में चेहरों का भी महत्व है. अगर उसमें से एक चेहरा मुझे समझा जा रहा है तो मैं उसके लिए जनता का आभारी हूं, मैं नेतृत्व का भी आभारी हूं. सरकार का संचालन करना 100 मीटर की रेस नहीं है. आपके पास समझ होनी चाहिए. आपके पास नीतियां होनी चाहिए. आपके पास साहस और निर्णय लेने की परिपक्वता होनी चाहिए." हरीश रावत के लिए इस बार का चुनाव किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है. उनके सामने उत्तराखंड में कांग्रेस की वापसी कराने की जिम्मेदारी है. इस बार वो तीन तिगाडा काम बिगाड़ा जैसे नारे देकर बीजेपी पर हमला कर रहे हैं लेकिन उन्हें याद रखना होगा कि सामने बीजेपी की वो सरकार है जिसके पास मोदी जैसा चेहरा है जो किसी भी सियासी गणित को बदलने की ताकत रखते हैं. . . 🔴Watch ABP News Live 24/7 • ABP NEWS LIVE: West Bengal Election 2026 |... 🔴Watch ABP News Live 24/7 • ABP NEWS LIVE: West Bengal Election 2026 |...