चीन से बड़ी खबर आई कि चीन में सत्तारुढ़ कम्युनिस्ट पार्टी देश की आबादी की औसत आयु में तेजी से वृद्धि होने के मद्देनजर बच्चों के जन्म पर लागू सीमा में ढील देगी ताकि दंपति दो के बजाए तीन बच्चों को जन्म दे सकें। सरकारी समाचार एजेंसी ने सोमवार को यह जानकारी दी। बढ़ती आबादी को रोकने के लिए सत्तारूढ़ दल ने 1980 के दशक से जन्म संबंधी सीमाएं लगाई थीं लेकिन अब चीन में कामकाजी आयुवर्ग की आबादी में तेजी से कमी आ रही है और 65 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के लोगों की संख्या बढ़ रही है जिसका असर समाज और अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है। शिन्हुआ समाचार एजेंसी की ओर से बताया गया कि सत्तारूढ़ दल के पोलित ब्यूरो की सोमवार को हुई बैठक में तय हुआ कि ‘‘चीन बुजुर्ग होती आबादी से सक्रिय रूप से निबटने के लिए प्रमुख नीतियां और उपाय लाएगा।’’ रिपोर्ट में कहा गया कि पार्टी के नेताओं ने ‘‘कहा कि जन्म देने की आयु सीमा में ढील देने जिसके तहत दंपति तीन बच्चों को भी जन्म दे सकते हैं, इसके अनुकूल नीतियों में बदलाव करने तथा इससे जुड़े अन्य कदम उठाने से चीन के आबादी संबंधी ढांचे को बेहतर बनाया जा सकता है।’’ ऐसा अनुमान है कि चीन की 1.4 अरब की आबादी इस दशक के अंत तक चरम पर पहुंचेगी और उसके बाद इसमें कमी आएगी। 11 मई को जारी जनसंख्या संबंधी आंकड़ों से पता चला कि यह अनुमानित गति से भी तेजी से हो रहा है जिसके कारण भविष्य में सेवानिवृत्त होने वाले लोगों की तुलना में कम कर्मचारी उपलब्ध होंगे। दंपतियों के एक ही बच्चा पैदा करने की अनुमति संबंधी नियमों में 2015 में ढील दी गई थी और दो बच्चों को जन्म देने की अनुमति दी गई थी। इसके एक वर्ष बाद बच्चों की संख्या में बढ़ोतरी हुई लेकिन बाद में इसमें कमी देखी गई। इसकी वजह लोग रोजगार में कमी, बच्चों को पालने में आने वाला खर्च बताते हैं। संबंधित अन्य विस्तृत खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें- https://www.prabhasakshi.com/internat... 0:00 intro 0:38 anchor 2:18 उम्रदराज होती आबादी के कारण बच्चों को जन्म देने संबंधी सीमा में छूट देगा चीन 4:39 ब्रिटेन तीसरी लहर के प्रारंभिक चरण में: भारतीय मूल के वैज्ञानिक ने दी चेतावनी 6:21 राजनाथ सिंह ने रक्षा आयात के लिए नकारात्मक सूची के विस्तार को मंजूरी दी 7:57 केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सेंट्रल विस्टा मुद्दे को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना 9:45 closing भारत का प्रमुख हिंदी समाचार विचार पोर्टल प्रभासाक्षी.कॉम पिछले डेढ़ दशक से भी अधिक समय से देश और विदेशों के कोने-कोने में हिंदी पाठकों का चहेता बना हुआ है। प्रभासाक्षी.कॉम पर आपको देश-विदेश, राजनीति, बॉलीवुड, खेल जगत, महिला जगत, फैशन, पर्यटन एवं स्वास्थ्य आदि से जुड़ी हर खबर मिलेगी आपको सबसे पहले, विजिट करें - https://www.prabhasakshi.com/ Follow करें हमें ट्विटर पे - / prabhasakshi Like करें हमारा Facebook पेज - / prabhasakshi सब्सक्राइब करें हमारा YouTube चैनल - / prabhasakshinews Join this channel to get access to perks: / @prabhasakshinews