बड़ी खबर यूपी के जिला पीलीभीत से हैं, जहां उस वक्त भीषण सड़क हादसा हो गया, जब एक रोडवेज बस और पिकअप में जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 32 लोग घायल हो गए। जिनमें से करीब 10 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई हैं। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल मे भर्ती कराया। साथ ही मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। दरअसल... हादसा थाना सेहरामऊ इलाके में हुआ। जहां एक रोडवेज बस लखनऊ से पीलीभीत जा रही थी। तभी एक पिकअप से उसकी टक्कर हो गई और बस पलट गई। हादसे में 7 लोगों की मौंके पर ही मौत हो गई और 32 लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। जिन्होने रेस्क्यू कर घायल और मृतकों को बाहर निकलवाया। घायलों को पीलीभीत के जिला अस्पताल और बरेली में भर्ती कराया गया।