CM yogi के खिलाफ गोरखपुर से ब्राह्मण चेहरा || Who Are The Sabhawati Shukla ||subhavati vs Yogi || CM yogi के खिलाफ गोरखपुर से ब्राह्मण चेहरा || Who Are The Sabhawati Shukla ||subhavati vs Yogi || CM yogi के खिलाफ गोरखपुर से ब्राह्मण चेहरा || Who Are The Sabhawati Shukla ||subhavati vs Yogi || सपा ने गोरखपुर क्षेत्र की राजनीति के ब्राह्मण चेहरा माने जाने वाले भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष और गोरखपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष रह चुके दिवंगत उपेंद्र शुक्ला की पत्नी सभावती शुक्ला (Sabhawati Shukla) को गोरखपुर से टिकट दिया है।सीएम योगी को गोरखपुर सदर सीट से चुनाव मैदान में उतार देने से सपा की उनके सामने मजबूत चेहरे की तलाश सभावती शुक्ला पर खत्म हुई। लिस्ट जारी होने से पहले गुरुवार को सभावती अपने दोनों बेटों अरविंद और अमित शुक्ला के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। सभावती के पति गोरखपुर से थे बीजेपी प्रत्याशी योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद गोरखपुर सदर लोकसभा सीट पर 2018 में हुए उपचुनाव में भाजपा ने उन्हें एक बार फिर प्रत्याशी बनाया, लेकिन इस बार भी उपेंद्र शुक्ला सपा प्रत्याशी प्रवीण निषाद से पराजित हो गए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की परंपरागत सीट से भाजपा की हार के बाद उपेंद्र शुक्ला सक्रिय राजनीति से दूर होते गए। इस बीच डेढ़ साल पहले उपेंद्र शुक्ला की ब्रेन हैमरेज से मौत हो गई थी। सभावती को सपा ने क्यों दिया टिकट? समाजवादी पार्टी ने सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ सभावती शुक्ला को मैदान में उतारकर ब्राह्मणों को खुश करने की कोशिश की है। वहीं दूसरी तरफ सभावती के पति उपेंद्र शुक्ला की मौत हो जाने की वजह से उनके परिवार को सहानुभूति के नाम पर समर्थन मिल सकता है। इससे पहले अखिलेश यादव ने खुद बीजेपी के मौजूदा विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल को गोरखपुर सदर सीट से टिकट ऑफर किया था। #subhavatishukla_vs_YogiAdityanath #spcandidateingorakhpur #upassemblyelection2022