IPL 2022 : Ravi Shastri पर भड़के Lucknow Super Gaints के Coach Gautam Gambhir | Rohit Sharma | Virat

IPL 2022 : Ravi Shastri पर भड़के Lucknow Super Gaints के Coach Gautam Gambhir | Rohit Sharma | Virat

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री की उस टिप्पणी पर नाराजगी जताई है, जिसमें उन्होंने विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम को दुनिया में सबसे बेतहरीन बताया था. गंभीर ने शास्त्री की टिप्पणी की आलोचना करते हुए कहा कि हमें भारत के नए कोच राहुल द्रविड़ से इस तरह का बयान सुनने को नहीं मिलेंगे. बता दें कि 2021 टी20 वर्ल्ड कप के बाद पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री का कार्यकाल समाप्त हो गया था. इसके बाद पूर्व महान क्रिकेटर राहुल द्रविड़ को टीम इंडिया का नया मुख्य कोच बनाया गया. द्रविड़ की कोचिंग में ही भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 3-0 से टी20 सीरीज़ जीती. रवि शास्त्री ने 1983 विश्व कप का खिताब जीतने की तुलना ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने पर की थी. गंभीर ने कहा कि यह बयान अगर दूसरों की ओर से आता तो बेहतर होता, लेकिन यह निवर्तमान कोच की ओर से आया है, जो अच्छा नहीं है. गौतम गंभीर ने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा, "यह अफसोस की बात है कि यह बयान उनकी ओर से आया है. आपने राहुल द्रविड़ से इस तरह का बयान कभी नहीं सुना होगा. द्रविड़ और अन्य लोगों के बीच यही फर्क है."