अपना दल कमेरावादी की नेता और विधायक पल्लवी पटेल ने किया खुलासा, UP में सपा फार्मूला पर बनेगा INDIA

अपना दल कमेरावादी की नेता और विधायक पल्लवी पटेल ने किया खुलासा, UP में सपा फार्मूला पर बनेगा INDIA

#BharatExpressUP #pallavipatel #opposition #party #loksabhaelection2024 #uttarpradesh बेंगलुरु में विपक्ष की बैठक में शामिल हुईं अपना दल कमेरावादी की नेता और विधायक पल्लवी पटेल ने कहा कि यूपी में सपा मुखिया अखिलेश यादव की अगुवाई में विपक्ष लोकसभा का चुनाव लड़ सकता है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव के नेतृत्व में चुनाव लड़ा गया था। विपक्ष की बैठक में इंडिया शब्द दिया गया और अभी आपसी सामंजस्य और मुद्दों पर चर्चा हो रही है। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने लोकसभा चुनाव में किसी से गठबंधन न करने के सवाल पर कहा कि यूपी में बसपा गठबंधन में नहीं आती है तो भी कोई चुनौती नहीं है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक विपक्ष के नेता एक साथ हैं और सभी मिलकर चुनाव लड़ेंगे और एनडीए को बाहर करेंगे। हम यूपी में जातिगत जनगणना, बेरोजगारी और महंगाई पर बात कर रहे हैं।