Kisan Tractor Rally Violence Latest Update: दिल्ली में ट्रैक्टर परेड (Delhi Tractor Parade) के दौरान हिंसा का मामला सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) पहुंच गया है. सुप्रीम कोर्ट में पीआईएल दाखिल करके लालकिले पर झंडा फहराने की न्यायिक जांच की मांग की गई है. गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में हिंसा पर पुलिस ने एक्शन शुरू कर दिया है. ट्रैक्टर परेड के दौरान उत्पात के बाद पुलिस ने 22 एफआईआर दर्ज किया है. दिल्ली पुलिस ने 200 लोगों को हिरासत में लिया है. सभी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. लाल किले, नांगलोई, मुकरबा चौक, सेंट्रल दिल्ली में हिंसा (Lal Qila, Naangloi, Mukarba Chowk, Central Delhi Violence) की जांच तेज हो गई है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त करेगी. हिंसा के बाद कई इलाकों में इंटरनेट सर्विस बंद कर दी गई है. दिल्ली में हिंसा के दौरान कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया गया. लाल किला इलाके में मौजूद झाकियों से भी तोड़फोड़ की गई. देखिए क्या रही 27 जनवरी (27 January) की अपडेट. #RedFortViolence #FarmersTractorRally #FarmersProtest Official Website: https://www.prabhatkhabar.com/ Install Prabhat Khabar Android App: https://play.google.com/store/apps/de... Subscribe our Channel: / prabhatkhabartv Like us on Facebook: / prabhat.khabar Follow us on Twitter: / prabhatkhabar Follow us on Instagram: / prabhat.khabar About The Company: वर्ष 1984 में स्थापित न्यूट्रल पब्लिशिंग हाउस लिमिटेड भारत के शीर्ष मीडिया एवं संचार समूहों में एक है. यह झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल में सक्रिय है. इसके फ्लैगशिप ब्रांड का नाम है प्रभात खबर. कंपनी मोबाइल और गांवों के लिए निकलने वाले साप्ताहिक समाचार पत्र के जरिये इवेंट एवं आउटडोर, इंटरनेट, वैल्यू ऐडेड सर्विसेज भी देती है. प्रभात खबर महज एक समाचार पत्र नहीं है. यह लोगों की आवाज और आत्मा बन चुकी है. पत्रकारिता को समर्पित इस समाचार पत्र ने पत्रकारीय धर्म और उसके पारंपरिक मूल्यों से कभी समझौता नहीं किया. इस संस्थान ने सदैव पत्रकारिता के मूल्यों का पालन किया. आज के दिन में प्रभात खबर भारत के सबसे ज्यादा प्रसारित हिंदी समाचार पत्रों की लिस्ट में सातवें नंबर (IRS Q4 2012) पर है. पाठक संख्या की वृद्धि के मामले में देश के 10 सबसे तेजी से बढ़ते हिंदी समाचार पत्रों में यह अखबार शीर्ष पर था. इस समाचार पत्र की संपादकीय टीम ने सुशासन और पाठक केंद्रित ऐसे विषयों को उठाया, जो आगे चलकर मुद्दा बन गया. प्रभात खबर रांची, जमशेदपुर, धनबाद, देवघर, पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, गया, कोलकाता और सिलीगुड़ी में प्रकाशित और प्रसारित होता है.