छत्तीसगढ़ के दुर्ग-भिलाई में बाइक की टंकी पर बैठी प्रेमिका प्रेमी को गले लगाये, फर्राटा भरती बाइक पर चली जा रही थी। इसका वीडियो भी सामने आया है जहाँ बाइक सड़क पर चल रही है और उसमे लड़की बाइक चला रहे लड़के के सामने बैठी हुई है उसने लड़के को गले लगा रखा है । किसी ने इसका वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वीडियो शनिवार सुबह की बताई जा रही है। बिना नंबर की हाई स्पीड ब्लैक कलर की बाइक में एक लड़का भिलाई नगर के जयंती स्टेडियम के पीछे वाले रास्ते से निकला। उसके पीछे कई स्कूटर और बाइक चालक चलते हुए वीडियो बना रहे थे। इस दौरान लड़की बाइक पर आगे की ओर टंकी पर बैठी रहती है। ऐसे बाइक चलने से और लापरवाही से ट्रैफिक नियमों की धज्जियां जरूर उड़ गईं। बाइक की टंकी पर इस तरह स्टंट करते रहे। लड़के और लड़की दोनों ने हेलमेट भी नहीं लगाया था।