Azamgarh में CM Yogi ने ऐसा क्या ऐलान कर दिया कि Akhilesh Yadav की नींद ही उड़ गई

Azamgarh में CM Yogi ने ऐसा क्या ऐलान कर दिया कि Akhilesh Yadav की नींद ही उड़ गई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा के दौरान सपा मखिया और आजमगढ़ सांसद अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि कोरोना काल में आप के सांसद आप के बीच नहीं आए लेकिन चुनाव का वक्त आते ही नजर आने लगे हैं। आजमगढ़ हमारा कार्य क्षेत्र है। 2007 में यहीं मुझ पर हमला हुआ था। शिब्ली पीजी कॉलेज में अजीत राय की हत्या इसलिए कर दी गई कि उसने गणतंत्र दिवस पर वंदेमातरम का गान करने की मांग की थी। वह विद्यार्थी परिषद का सदस्य था। यह सब पूर्ववर्ती सरकार में हुआ है लेकिन आज की सरकार में किसी में ऐसा करने की हिम्मत नहीं है।