डॉ. चैत्रा तेजस्वी, एम.बी.बी.एस, डी.जी.ओ,स्त्री रोग विशेषज्ञ Talk to a Doctor Now: https://doctor.app/youtube/gyn Follow us on: Facebook: http://bit.ly/2SbYI8g | Instagram: http://bit.ly/2DFNm4s Twitter: http://bit.ly/2HEbpop | Youtube: http://bit.ly/2G9BCbV योनि में गीलापन होना आम बात है। योनि में गीलेपन का कारण है एस्ट्रोजन हॉर्मोन का बढ़ जाना। अगर इन दिनों में आप संभोग करे तो गर्भधारण की संभावना बढ़ जाती है। इस गीलेपन के साथ अगर आपको खुजली या बदबू महसूस हो तो डॉक्टर से परामर्श करना पड़ेगा। आपको ऐसी कोई भी समस्या हो तो आप डॉक्सऐप पर महिला विशेषज्ञ से परामर्श कर सकते हो। Summary कारण : एस्ट्रोजन हॉर्मोन का बढ़ना सुझाव : इस दौरान गर्भधारण की संभावना बढ़ जाती है अगर खुजली और बदबू महसूस हो तो डॉक्टर से बात करें | More info..... भले ही आपको इसकी जानकारी न हो लेकिन, आपकी योनी एक प्राकृतिक चिकनाहट बनाती है | यह महिलाओं के शरीर में होने वाली एक प्राकृतिक प्रक्रिया है और ऐसा होना बिलकुल सामान्य है | हमारा सर्विक्स (ग्रीवा) और योनि पर्याप्त लुब्रीकेंट बनातें हैं | जिससे हमारे जनन तंत्र की रक्षा होती है| यह आपको योनि में लगने वाली चोट या घर्षण से बचाता है। इससे आपकी योनि छिलने से बचती है और पर्याप्त रूप से नम रहती है। आपकी योनी का स्त्राव आपके हॉर्मोन के स्तर और पीरियड्स की साइकिल के हिसाब से कम या ज़्यादा हो सकता है। इस बात का ध्यान रखें की यही तरल पदार्थ (फ्लूइड) आपको सेक्स करने के दौरान भी देखने को मिलता है। यौन संबंध से जुड़ीं ग्रंथियाँ लुब्रिकेशन की प्रक्रिया में योगदान देती हैं - इन्हें बारथोलिन ग्लैंड कहतें हैं और यह आपकी योनि के खुलने वाले क्षेत्र के आसपास होतें हैं। कई महिलाएं इस बात को लेकर परेशान हो जाती हैं की बिना यौन उत्तेजना के योनि में गीलापन कोई बीमारी का संकेत तो नहीं | योनि में कितना गीलापन है यह इन बातों पर निर्भर करता है जैसे की - हॉर्मोन्स, महिला की उम्र, दवाइयों का इस्तेमाल, पार्टनर के साथ सम्बन्ध, तनाव, आप किस प्रकार के कपड़े पहनती हैं, पसीना आना, किसी प्रकार का संक्रमण, गर्भनिरोधक के तरीके आदि | अधिक जानकारी के लिए हमारे विशेषज्ञ से अभी बात करें #डॉक्सऐप #डॉक्टरऐप #विशेषज्ञडॉक्टर #ऑनलाइनडॉक्टर #ऑनलाइनपरामर्श #DocsAppTv #DocAppDoctors