यूपी चुनाव में बीजेपी को मिले प्रचंड बहुमत के बाद से ही तिलमिलाए दूसरे राजनीतिक दलों ने EVM पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं...एक के बाद एक नेता EVM पर सवाल उठाने वालों की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवा रहे है...बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने EVM में गड़बड़ी की शिकायत को लेकर चिंगारी क्या भड़काई.. अब दिल्ली में शासन संभाल रही आम आदमी पार्टी ने तो एमसीडी चुनाव में evm को नकारकर बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग तक कर डाली है...दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अजय माकन ने भी अरविंद केजरीवाल से ईवीएम की बजाय बैलेट पेपर के जरिए एमसीडी चुनाव कराने की अपील की थी. इससे पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि अगर बीएसपी नेता ने ईवीएम पर सवाल उठाया है तो सरकार को इस पर सोचना चाहिए। मैं भी इस पर विचार करूंगा और बात करूंगा, पर सरकार को जांच करा लेनी चाहिए...वहीं गठबंधन में साथ निभा रही कांग्रेस ने भी एसपी के सुर में सुर मिलाया है...पी चिदंबरम ने कहा कि... मुस्लिम और पिछड़ों को अलग रखकर आर्थिक तरक्की कैसे की जा सकती है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने यूपी चुनाव में जीत 403 सीटों वाले प्रदेश में एक भी मुस्लिम को टिकट नहीं देकर जीत हासिल की, जहां 19.3 फीसदी मुस्लिम आबादी है। आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद ने भी मायावती के आरोपों पर जांच करने की बात कही