जानिए किस देवी-देवता को कौन सा फूल पसंद है | Kis Bhagwan Ko Kaun Sa Phool Chadhaaye Pasand Priya Hai

जानिए किस देवी-देवता को कौन सा फूल पसंद है | Kis Bhagwan Ko Kaun Sa Phool Chadhaaye Pasand Priya Hai

भगवान केवल भाव के ही भूखे होते हैं. वे यह नहीं देखते कि भक्त ने उन्हें क्या अर्पित किया है या कैसा अर्पित किया है. इसके बावजूद भक्तों का प्रयास रही रहता है कि प्रभु को हर तरह से प्रसन्न किया जाए. हिन्दू धर्म में अनेक देवी देवता हैं, और हर हिन्दू एक से अधिक देवता की पूजा अर्चना करता है। जिस प्रकार हर व्यक्ति की पसंद अलग अलग होती है, उसी प्रकार हिन्दू धर्म ग्रंथो में हर देवी देवता की पसंद भी अलग अलग बताई गयी है। हमारे पूजा करने के पीछे का मुख्य कारण है, उस देवता को प्रसन्न करना जिनकी हम पूजा कर रहे है। इसलिए हमारा यह जानना आवश्यक है, की हमारे आराध्य देव को कौन सा फूल अर्पण करें जिससे वे शीग्र प्रसन्न हो कर हमे हमारी पूजा का फल दें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार देवी देवताओ को पूजा में फल फूल अर्पण करने से वे, साधक पर प्रसन्न होकर उनकी मनोकामना पूर्ण करते हैं। आज हम आपको बताएंगे की किस देवी देवता को क्या अर्पण करने से वे जल्दी प्रसन्न होते हैं। श्रीगणेश - भगवान् गणेश अग्रपूजा के अधिकारी हैं। भगवान गणेश को दूर्वा अति प्रिय है। दूर्वा के ऊपरी भाग में तीन या पांच पत्तियां हो तो वे अति उत्तम मानी गयी हैं। इसके अतिरिक्त उन्हें सभी प्रकार के फूल अर्पित किये जा सकते हैं, किन्तु इसमें भी अगर लाल गुलाब, तो उन्हें प्रिय माना गया है। किन्तु पद्मपुराण के अनुसार उनपर तुलसी चढ़ाना वर्जित किया गया है। ‘न तुलस्या गणाधिपम’, इसलिए गणेश बहगवां पर तुलसी ना चढ़ाए। भगवान शंकर - भगवन शंकर को बेलपत्र और धतूरे के फूल अतिप्रिय हैं. इसके अतिरिक्त उन्हें हरसिंगार, व नागकेसर के सफेद पुष्प, सूखे कमल गट्टे, कनेर, कुसुम, आक, कुश आदि के फूल चढ़ाने का विधान है।किन्तु केवड़े का पुष्प भगवन शिव पर नहीं चढ़ाया जाता। मां काली -काली माँ को जवाकुसुम / गुड़हल के लाल फूल की माला अति प्रिय है। भगवान विष्णु- विष्णु पुराण के अनुसार भगवान् विष्णु का विवाह तुलसी से हुआ था, इसलिए उन्हें तुलसी सबसे प्रिय है। इसके अलावा उन्हें कमल, मौलसिरी, जूही,अशोक, मालती, वासंती, चंपा, वैजयंती, कदम्ब, केवड़ा, चमेली के पुष्प विशेष प्रिय हैं। कार्तिक के महीने में भगवान विष्णु केतकी के फूलों की पूजा से विशेष रूप से प्रसन्न होते है । लेकिन विष्णु जी पर आक, धतूरा, शिरीष, सहजन, सेमल, कचनार और गूलर के फूल नहीं चढ़ाये जाते। भगवान सूर्य - सूर्य भगवान की पूजा कुटज के फूल से की जाती है। भविष्य पुराण के अनुसार भगवान सूर्य पर चढ़ाया गया एक आक का फूल, १० सोने के असर्फी के समान पहल देता है। इसके अतिरिक्त इन्हे कनेर, कमल, चंपा, पलाश,अशोक,मालती आदि के पुष्प भी इन्हें प्रिय हैं। बजरंग बली - इनको लाल रंग के पुष्प आती प्रिय है। इसलिए इन पर लाल गुलाब, लाल गेंदा,गुड़हल आदि पुष्प चढ़ाए जाते है। इसके साथ लाल चन्दन भी इनपर लगाया जाता है। देवी लक्ष्मी - माता लक्ष्मी का कमल के फूल पर विराजमान रहती है इसलिए कमल का फूल उन्हें सबसे प्रिय है। उन्हें सुगन्धित गुलाब या पिले फूल चढ़ाकर भी प्रसन्न किया जा सकता है। मां दुर्गा- दुर्गा माँ पर लाल गुलाब या लाल गुड़हल के फूल चढ़ाने का विधान है। शिव जी की पूजा में मालती, कुंद, चमेली, केवड़ा के फूल वर्जित हैं। सूर्य और श्रीगणेश को बिल्व पत्र वर्जित हैं। सुबह उठकर स्नान करने के बाद ही फूल तोड़ना चाहिए। दोपहर के वक्त फूल नहीं तोड़ने चाहिए । केतकी के फूल किसी भी देवी-देवता की पूजा में प्रयोग न करें। चंपा की कली के अलावा किसी भी पुष्प की कली देवताओं को अर्पित नहीं की जानी चाहिए। religion, story, worship, flower, dharma, puja, god, goddess, devi. devta, fool, #AcharyaVShastri #youtube #youtuber #instagram #music #love #spotify #tiktok #follow #like #BestAstrologerindelhi #explorepage #youtubers #youtubechannel #gaming #twitch #video #instagood #memes #hiphop #subscribe #viral #gamer #rap #facebook #explore #ps #art #soundcloud #k #artist #newmusic ► रविवार व्रत कथा | सूर्य भगवन की कहानी    • रविवार व्रत, कथा, विधि- Ravivar Vrat Katha...   ► सोमवार व्रत का क्या महत्व है? Somvar Vrat katha    • how to do, Monday fast, Somvar vrat, kaisa...   ► मंगलवार व्रत कथा | व्रत कब शुरू करें कितने व्रत करें    • mangalvar vrat ki vidhi, mangalwar vrat ud...   ► बुधवार व्रत की पूजा विधि, क्या खाना खाये, उघापन    • Wednesday fast, बुधवार व्रत के क्या लाभ है...   ► बृहस्पतिवार व्रत पूजा विधि और नियम, गुरुवार का व्रत कैसे करे    • Brihaspativar Vrat Katha | "गुरुवार व्रत क...   ► शुक्रवार व्रत कथा - संतोषी माता व्रत कथा    • शुक्रवार के व्रत के नियम व पूजा विधि जिससे...   ► शनिवार व्रत कथा - Shanivar Vrat Katha    • शनिवार व्रत कब से शुरू करें कितने करें पूज...   #Bhajan #KrishnaBhajan #KrishnaBhajans #Hanuman #Bhajans #Hanuman Bhajans ►Sankat Mochan Hanuman Ashtak :    • Video   ►Shiv Tandav Stotram :    • Video   ►Santoshi Mata Ki Arti :    • Video   ►Shree Chandra Kavacham :    • Video   ►Jai Ganesh Deva Arti :    • Video   ►SHANI BHAJANS :    • Video   ►Morning Hanuman Bhajans :    • Video   Thank you so much!.. For Paid Consultations etc – 1- Our Web Site- https://www.AcharyaVshastri.com 2- E-mail- [email protected] 3-WhatsApp- +9205722942 (Please send Message only) 4- Instagram :   / acharyavshastri   https://www.acharyavshastri.com/ https://www.webastrologers.com/ https://www.dial199.com/ https://googleseoparameters.com/