मृत्यु पर विजय पाने वाला चमतकारी मंत्र, जो बदल देगा आपका जीवन

मृत्यु पर विजय पाने वाला चमतकारी मंत्र, जो बदल देगा आपका जीवन

महामृत्युंजय साधना का चमत्कार || सब पर विजय पाने वाला मंत्र हमारे चैनल दीपज्योति में आपका स्वागत है। दोस्तों...आप जानते हैं सावन का महीना चल रहा है और भोले के भक्तों के लिए ये महीना कितना महत्वपूर्ण है। आज हम आपको बताएंगे भगवान शिव के सबसे चमत्कारी मंत्र के बारे में। अगर आप भी इस मंत्र के बारे में जानना चाहते हैं तो ये वीडियो पूरा ज़रूर देखें। दोस्तों, “महामृत्युंजय मंत्र” भगवान शिव का सबसे बड़ा मंत्र माना जाता है। हिन्दू धर्म में इस मंत्र को प्राण रक्षक और महामोक्ष मंत्र कहा जाता है। ये मंत्र है... ॐ हौं जूं सः ॐ भूर्भुवः स्वः ॐ त्र्यम्‍बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् उर्वारुकमिव बन्‍धनान् मृत्‍योर्मुक्षीय मामृतात् ॐ स्वः भुवः भूः ॐ सः जूं हौं ॐ !! मान्यता है कि महामृत्युंजय मंत्र से शिवजी को प्रसन्न करने वाले व्यक्ति से मृत्यु भी डरती है। इस मंत्र को सिद्ध करने वाला निश्चित ही मोक्ष को प्राप्त करता है। यह मंत्र ऋषि मार्कंडेय द्वारा सबसे पहले पाया गया था। भगवान शिव को कालों का काल महाकाल कहा जाता है। मृत्यु अगर निकट आ जाए और आप महाकाल के महामृत्युंजय मंत्र का जप करने लगे तो यमराज की भी हिम्मत नहीं होती है कि वह भगवान शिव के भक्त को अपने साथ ले जाए। हम आपको बता रहे हैं.. महामृत्युंजय मंत्र के 5 बड़े फायदे... 1. दीर्घायु (लम्बी उम्र) - जिस भी मनुष्य को लंबी उम्र पाने की इच्छा हो, उसे नियमित रूप से महामृत्युजंय मंत्र का जप करना चाहिए। इस मंत्र के प्रभाव से मनुष्य का अकाल मृत्यु का भय खत्म हो जाता है। 2. आरोग्य प्राप्ति - यह मंत्र मनुष्य न सिर्फ निर्भय बनता है बल्कि उसकी बीमारियों का भी नाश करता है। 3. सम्पत्ति की प्राप्ति - जिस भी व्यक्ति को धन-सम्पत्ति पाने की इच्छा हो, उसे महामृत्युंजय मंत्र का पाठ करना चाहिए। इस मंत्र के पाठ से भगवान शिव हमेशा प्रसन्न रहते हैं और मनुष्य को कभी धन-धान्य की कमी नहीं होती है। 4. यश (सम्मान) की प्राप्ति - इस मंत्र का जप करने से मनुष्य को समाज में उच्च स्थान प्राप्त होता है। सम्मान की चाह रखने वाले मनुष्य को प्रतिदिन महामृत्युजंय मंत्र का जप करना चाहिए। 5. संतान की प्राप्ति - महामृत्युजंय मंत्र का जप करने से भगवान शिव की कृपा हमेशा बनी रहती है और हर मनोकामना पूरी होती है। इस मंत्र का रोज जाप करने पर संतान की प्राप्ति होती है। दोस्तों...अगर आप किसी और मंत्र के बारे में जानना चाहते हैं, तो हमें कमेंट करके ज़रूर बताएँ। अपने मनचाहे टॉपिक पर वीडियो बनाने के लिए भी कमेंट बॉक्स में जानकारी दें। इस मंत्र की शक्ति से जुड़ी कई कथाएं शास्त्रों और पुराणों में हैं, लेकिन हमने आपको ये सारी जानकारी शिवपुराण और शिव महिमा से जुड़ी अन्य कुछ किताबों से जुटाई है। अगर आपको ये वीडियो पसंद आता है तो इसे लाइक और शेयर ज़रूर करें। और हमारी वीडियोज़ आपको मिलती रहें, इसके लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करना ना भूलें।