MP News : BJP में बड़ी बगावत की तैयारी, चार पूर्व मंत्रियों ने खोल दिया मोर्चा ! | THE NDN NEWS | Latest News | #hindinews #bjp #latestnews #congress #todaynews #politics #mpnews #madhyapradesh #bjpvscongress #shivrajsinghchouhan #jyotiradityascindia #kamalnath #news #topnews #newsupdate मध्य प्रदेश बीजेपी में बड़ी बगावत होती दिखाई दे रही है... खासतौर पर सिंधिया के गढ़ #ग्वालियर —चंबल संभाग में बगावत की गरमी बीजेपी का एहसास बीजेपी को अभी से होने लगा है... चार—चार पूर्व मंत्रियों ने पार्टी के अंदर मोर्चा खोल दिया है... साफ संकेत दे दिया है कि अगर टिकट नहीं मिला तो कुछ भी हो सकता है... सबसे बड़ी बात ये कि शिवराज सिंह चौहान इन मंत्रियों को टिकट का आश्वसन भी नहीं दे पा रहे हैं... क्योंकि जिन सीटों पर ये लोग दावा ठोक रहे हैं वहां #सिंधिया समर्थकों की दावेदारी भी हैं... पूर्व मंत्री और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बजपेयी के भांजे अनूप मिश्रा, पूर्व कैबिनेट मंत्री और बजरंग दल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जयभान सिंह पवैया, पूर्व मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा, और पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य चुनाव लड़ने के लिए टिकट मांग रहे हैं... 2018 के विधानसभा चुनाव में ये चारों नेता चुनाव हार गए थे... इन्हें सिंधिया समर्थकों के आगे हार का सामना करना पड़ा था... और 2020 में जब सिंधिया ने कांग्रेस से बगावत की तो ये नेता सिंधिया के साथ बीजेपी में शामिल हो गए... विधानसभा चुनाव लड़े... कुछ हारे कुछ जीते... लेकिन बीजेपी के पुराने दिग्गजों की परेशानी ये है कि हाईकमान ने सिंधिया से वादा कर रखा है कि इन सीटों पर उनकी पसंद को प्रथमिकता मिलेगी... और इसी के चलते शिवराज सिंह चौहान भी कोई आश्वासन नहीं दे पा रहे हैं... दूसरी ओर बीजेपी के ये पूर्व दिग्गज खुलकर अपनी दावेदारी जता रहे हैं... चार बार के विधायक और एक बार के सांसद अनूप मिश्रा ने तो खुलकर कहना शुरू कर दिया है कि वो ग्वालियर दक्षिण सीट से चुनाव लड़ेंगे... और #बीजेपी की टिकट पर लड़ेंगे... वैसे संकेत तो उन्होंने यहां तक दे दिए हैं कि बीजेपी ने टिकट नहीं दिया तो भी चुनाव तो लड़ेंगे ही लड़ेंगे... पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेई के भांजे अनूप मिश्रा अब तक 4 विधानसभा चुनाव और एक लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं.... अनूप ने 1990 में गिर्द सीट, 1998 में लश्कर पश्चिम, 2003 में लश्कर पूर्व और 2008 में ग्वालियर पूर्व सीट से विधानसभा चुनाव जीते हैं. वे उमा भारती, बाबूलाल गौर और #शिवराज सरकार में मंत्री रहे हैं. वे 2018 के चुनाव के वक्त मुरैना के सांसद थे. लिहाजा, उन्हें विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिला था. लेकिन इस बार #अनूपमिश्रा ने ग्वालियर दक्षिण विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है , आइए अब जानते हैं विस्तार से..। राजनीतिक खबरों का अड्डा ! Facebook :- / thendnnews Instagram :- / thendnnews Twitter :- / newsndn1 आपको बता दे विडियो में बोले गए शब्द वक्ता के निजी विचार है । इसका चैनल से कोई भी लेना देना नही है | | THE NDN NEWS |