द्वारिकाधीश मंदिर में नौका विहार मनोरथ का आयोजन किया गया। ठाकुर राजाधिराज को गर्मी से बचाव के लिए नौका विहार कराया गया। मंदिर सेवायतों द्वारा ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर के जगमोहन में कृत्रिम यमुना बनाई गई। इसमें विभिन्न प्रकार के फूल और इत्र डाले गए । मंदिर परिसर में मंद मंद सुगंध के बीच ठाकुर द्वारिकाधीश के श्री विग्रह को फूलों से सुसज्जित नौका में विराजमान कराकर नौका विहार कराया गया। मंदिर प्रांगण ठाकुरजी के जयकारों से गुंजायमान हो रहा था।