राजगढ़ के सादुलपुर के थानाधिकारी विष्णुदत्त बिश्नोई द्वारा की गई आत्महत्या के मामले को भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा विधानसभा में प्रतिपक्ष के उपनेता राजेंद्र सिंह राठौड़ ने गंभीरता से लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजगढ़ खाद्य पदार्थ व्यापार समिति के अध्यक्ष राधेश्याम डोकवे वाला से उनकी बात हुई है। राठौड़ ने इस मामले पर अत्यंत दु:ख हुए राजगढ़ आने की बात कही है। अभी राठौड़ जयपुर से राजगढ़ के लिए रवाना हो चुके हैं।#Churu #सादुलपुर थानाधिकारी विष्णुदत्त विश्नोई आत्महत्या प्रकरण सादुलपुर थाने के आगे पहुंचे हजारों लोग, पूर्व विधायक मनोज न्यांगली बैठे धरने पर, भाजपा नेता पूर्व सांसद रामसिंह कस्वां भी पहुंचे, BSP ने थानाधिकारी विष्णुदत्त की आत्महत्या... #Sriganganagar #रायसिंहनगर: सादुलपुर थानाधिकारी विष्णुदत्त विश्नोई आत्महत्या प्रकरण रायसिंहनगर के गांव लूणेवाला के निवासी थे विष्णुदत्त विश्नोई, गांव में शोक की लहर, किसी को नहीं हो रहा विश्वास, विष्णुदत्त के माता-पिता, एक भाई रह रहा गांव में राजगढ़ सादुलपुर के थानाधिकारी विष्णुदत्त विश्नोई ने 23 मई को आत्महत्या से पहले सुसाइड नोट भी लिखा है, इस बात की पुष्टि हो चुकी है। जिला कलेक्टर संदेश नायक भी राजगढ़ थाने में पहुंच चुके हैं। अभी-अभी निवर्तमान विधायक मनोज न्यांगली ने जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम से मुलाकात की है। न्यांगली ने जनता के समक्ष बताया कि एसपी साहब ने सुसाइड नोट कलेक्टर साहब के सुपुर्द कर दिया है। फिलहाल सीआई साहब के परिवारजनों के आने का इंतजार हो रहा है, जो बीकानेर से रवाना हो चुके हैं। न्यांगली ने कहा कि सीआई विष्णुदत्त विश्नोई द्वारा आत्महत्या करने के पीछे निश्चित ही कोई विशेष वजह रही है, अन्यथा ऐसे दबंग ऐसा कदम नहीं उठाते। निवर्तमान विधायक न्यांगली ने यह भी कहा कि मामले की सीआईडी सीबी अथवा सीबीआई से जांच करवाई जानी चाहिए। यदि कोई व्यक्ति इस आत्महत्या के लिए दोषी है, उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज होना चाहिए।