#मिक्सी में 15 मिनट के अंदर #गाजर का हलवा बिना घिसे, कुकर Cooker Gajar Halwa In Mixie Instant Recipe

#मिक्सी में 15 मिनट के अंदर #गाजर का हलवा बिना घिसे, कुकर Cooker Gajar Halwa In Mixie Instant Recipe

#GajarKaHalwa #Gajrela #Cooker #Instant #InstantHalwa #GAJAR #KA #HALWA मिनटों में बनाये गाजर का हलवा बिना हाथ दुखाए, कद्दूकस किए बिना। मिक्सी में इंस्टेंट गाजर का हलवा प्रेशर कुकर में । #सामग्री👇👇👇 लाल गाजर आधा किलो 150 ग्राम शक्कर एक कटोरी दूध एक कटोरी मलाई एक बड़ा चम्मच घी आधा कटोरी कटे हुए सूखे मेवे आधा चम्मच इलायची पाउडर #तरीका 👇👇👇 सबसे पहले गाजर को धो लें और मोटे मोटे टुकड़ो में काट लें गाजर के टुकड़ों में को मिक्सी में दरदरा पीस लें (पेस्ट ना बनाएं) प्रेशर कुकर में घी गर्म करें और दरदरा गाजर का मिश्रण डालकर रंग बदलने तक भून लें। अब इसमें शक्कर और आधा कटोरी दूध डाल कर मिक्स करें। कुकर का ढक्कन बंद करें और दो सिटी देकर पका लें कुकर ठंडा हो जाए तो ढक्कन खोले और पका हुआ गाजर का मिश्रण एक कढ़ाई में निकाल लें । अब इसमें मलाई और बचा हुआ दूध डालकर पूरी तरह सूखने तक लगातार चलाते हुए भूनें। हलवे का मिश्रण जब कढ़ाई छोड़ने लगे तब इसमें सूखे मेवे और इलायची पाउडर डालकर कुछ देर और पकने दें। गैस बंद कर दे, इच्छा अनुसार हलवे को गार्निश करें । ठंडा या गरम परोसें ।