सोनो से चंद्रदेव बरनवाल दिनांक 07 - 02 - 2021 ( फोटो कैप्शन - जीप प्रतिनिधि का बाइट संलग्न है ) :::------ सोनो प्रखंड पुर्वी भाग के भावी जिला पार्षद प्रतिनिधि अजय कुमार यादव रविवार को आदर्श ग्राम बटिया का भ्रमण किये । भ्रमण के दौरान आमजनों से मुलाकात करते हुए अपने पक्ष मे वोट देने का अपिल किये । श्री यादव ने बताया कि छेत्र की जनता पुर्ण रुप से हमारे साथ हें , जिस कारण भारी बहुमत से मे चुनाव जितने जा रहा हूं । बताया कि चुनाव जितने के बाद समस्त सोनो वासियों की सेवा तहे दिल से करता रहुंगा । भ्रमण के दौरान उनके साथ बिनोद मंडल , कारु पासवान , मनोज यादव , प्रदीप राम , पोखन राना , श्याम पासवान , गुलशन झा , रविशंकर झा , धनेश्वर यादव एवं चंद्रदेव कुशवाहा आदि शामिल थे ।