लखनऊ : बेरोजगारों को ठगने के लिए जालसाजों ने नौकरी के नाम पर ठगी का धंधा जोर-शोर से फैला रखा है. परिवहन निगम से लेकर बाबा रामदेव की पतंजलि में नौकरी के नाम पर ठगी हो रही है. राजधानी में साइबर सेल ने एक ऐसे ही जालसाज को दबोचा है, जो सरकारी और बड़ी निजी कंपनियों में नौकरी के नाम पर बेरोजगारों से ठगी करता था.