PUBLISHED ON 8TH JANUARY 2021 KIRAN CHOUDHARY YOUTUBE CREATOR Desi Style Chholia Paneer Recipe|छोलिया पनीर की मजेदार सब्जी|Chholia Paneer|KiranChoudhary YouTuber Creator #DesiStyleChholiaPaneerRecipe #छोलियापनीरकमजेदारसब्जी #chholiapaneerkisabzi #kiranchoudharyyoutubecreator Desi Style Chholia Paneer Recipe|छोलिया पनीर की मजेदार सब्जी|Chholia Paneer|KiranChoudhary YouTuber Hara Chana Paneer| हरा चना पनीर मसाला |Choliya Paneer चने से आप पकवान में हर तरह का खाना बना सकते हैं, नमकीन चीले से लेकर लड्डू मिठाईयां तक. हरे चने होली से पहले पहले बाजार में अधिक दिखाई देते हैं. इनसे बने खाद्य पदार्थ सामान्य चने की अपेक्षा अधिक स्वादिष्ट होते हैं. आवश्यक सामग्री - Ingredients for Hara Chana Paneer Recipe हरा चना - 250 ग्राम पनीर - 250 ग्राम टमाटर - 4 हरी मिर्च - 4-5 अदरक - 1 इंच टुकड़ा प्याज - 3 नमक - 3/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से कम धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच जीरा पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच हींग - 1-2 पिंच गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच हरा धनिया -2-3 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ) तेल - 2-3 टेबल स्पून विधि - How to make Choliya Paneer Masala हरे चना साफ करके, साफ पानी से धो लीजिये. पनीर के चौकोर टुकड़े करके, गुनगुने पानी में नमक डाल कर डुबा कर 5 मिनिट के लिये रख दीजिये इससे पनीर मुलायम हो जाता है. . प्याज, लहसुन, टमाटर, अदरक और हरी मिर्च को पीस कर पेस्ट बना लीजिये. कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में हींग और जीरा डालिये, जीरा तड़कने के बाद, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर और टमाटर मिर्च का पेस्ट डालिये, चमचे से चलाते हुये मसाले को तब तक भूनिये, जब तक कि मसाला तेल से अलग न होने लगे. मसाले में हरे चने डालकर और थोड़ा सा आधा कप पानी डाल कर ढक कर धीमी गैस पर पकने रख दीजिये, चने नरम होने तक पका लीजिये. चने नरम होने के बाद, हमें तरी जितनी गाड़ी रखनी हैं उसके अनुसार, पानी डाल दीजिये, पानी में उबाल आने के बाद, पनीर के टुकड़े और गरम मसाला डालकर मिला दीजिये, सब्जी को ढककर 2 मिनिट तक धीमी आग पर पकाइये, ताकि पनीर के अन्दर सारे मसाले जज्ब हो जाय, गैस बन्द कर दीजिये, सब्जी में थोड़ा सा हरा धनियां डालकर मिला दीजिये. हरे चना पनीर मसाला सब्जी तैयार है. हरे चना पनीर मसाला सब्जी को प्याले मे निकालिये, ऊपर से कतरे हुये हरे धनिये डाल कर सजाइये. गरमा गरम हरे चने पनीर मसाला की सब्जी चपाती, परांठां नान या चावल के साथ परोसिये और खाइये. इसी तरह हम हरे चने के साथ उबले हुये आलू डाल कर भी चना आलू मसाला सब्जी बना सकते हैं. अगर आप प्याज लहसुन पसन्द करते है तो टमाटर, अदरक, हरी मिर्च के साथ 4-5 लहसुन की कली और तीन प्याज काट कर मिलाकर पेस्ट बना लीजिये. मसाले को उसी तरह भून कर हरे चना मसाला पनीर या हरे चना आलू बनाइये. चार सदस्यों के लिये समय - 30 मिनिट