बची हुई रोटी की खिचड़ी/ leftover रोटी से बना एक स्वादिष्ट meal #desifoodgali #recipe_by_anumodi

बची हुई रोटी की खिचड़ी/ leftover रोटी से बना एक स्वादिष्ट meal #desifoodgali #recipe_by_anumodi

प्रेम बन्धन नहीं एक प्यारा सा एहसास है रिश्तों की प्यास है जीवन का सार है..❤️❤️ आज मैं लाई हूं अपने तरीके से बची हुई रोटी की एक बेहतरीन डिश,जो कई लोग बनाते भी है।फिर भी ये मैंने अपनी मां-भाभी से सीखी है,जिनका खाना बनाने में कोई जवाब नहीं। I am really proud of them❤️. After all वो जोधपुर के हैं ।उनका हर काम बेहद ही सलीके और नफासत से है,जो मुझे अभी भी बहुत कुछ सीखना है। आज की मेरी पेशकश आप सबके लिए.. ☘️🌶️🍅बची हुई रोटी की खिचड़ी🍅🌶️☘️ Ingredients.. तीन चार सूखी हुई बची हुई रोटी एक बड़ा आलू कटा हुआ एक बड़ा लाल टमाटर एक कटी हुई हरी मिर्च आधी छोटी कटोरी बड़ी/ मंगोडी तोड़ी हुई एक बड़ा चम्मच घी आधी कटोरी उबले मटर कटी हुई अदरक मसाले बारीक कटा धनिया पत्ती नींबू का रस Method.. 🍅बची हुई रोटी को काट कर प्लेट में फैला कर धूप में सुखा ले। 🌶️दो दिन में ये आराम से सुख जायेगी। ☘️आलू,टमाटर,हरी मिर्च,धनिया पत्ती सभी को काट कर रख ले। 🍅अब कढ़ाई में घी डाल हींग जीरा डाले,और कटे हुए आलू डाल ढक कर दो तीन मिनट धीमी आंच में पकाए। 🌶️अब इसमें दरदरी की हुई बड़ी/ मंगोड़ी डाल उसे हिलाते हुए सेक ले। ☘️कटी हुई हरी मिर्च और अदरक डाल हिलाएं। 🍅एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर, चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर और स्वादानुसार नमक डाल, करीब दो ग्लास पानी डाल उबाल ले ले। 🌶️उबाल आने पर सूखी रोटी डाल दे,हिला कर चार मिनट ढक कर धीमी आंच पर पकाएं। ☘️अब चेक करे और थोड़ा गरम मसाला, उबले मटर और टमाटर डाल एक दो मिनट के लिए और ढक दे। 🍅तैयार है,धनिया पत्ती से गार्निश करें और सर्व करें। 🌶️It's a full meal. ☘️जब कुछ समझ ना आ रहा हो तो ये बेस्ट option है। 🍅Its super tasty 😋😋😋. #desifoodgali #desifoodlover #recipeoftheday #recipe_by_anumodi #anumodi #recipeshare #foodwithoutoniongarlic #healthyfood #anytimefood #बची_हुई_रोटी #बची_हुई_रोटी_की_खिचड़ी #fulltimemeal