फर्रुखाबाद में ऑनर किलिंग मे प्रेमी प्रेमिका की गला रेत कर हत्या कर दी गयी। डबल मर्डर से गांव में हड़कंप मच गया। लड़की के भाई ने ही दोनों को गला रेत कर मौत के घाट उतर दिया। दोनों में प्रेम प्रसंग काफी समय से चल रहा था। खेत में दोनों का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। आरोपी ने थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया है। पूरा मामला थाना कमालगंज क्षेत्र के राजेपुर सराय मेदा का है।