मंड्रेला।कस्बे में मंगलवार को शीतला चौक स्थित ग्राम पंचायत कार्यालय में सरपंच कुलदीपसिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया और ग्रामीणों को चुनावों में मतदान करने के लिए व बड़ी संख्या में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरपंच कुलदीपसिंह शेखावत ने कहा कि हमें मत के बहुमूल्य अधिकार का सदैव सम्मान करना चाहिए।मताधिकार एक सामान्य अधिकार नहीं है,विश्व भर के लोगों ने इसके लिए बहुत संघर्ष किया है।स्वतंत्रता के बाद से हमारे संविधान ने सभी नागरिकों को योग्यता,धर्म,वर्ग व जाति के आधार पर बिना किसी भेदभाव के समान मताधिकार दिया है।इसके लिए हम अपने संविधान निर्माताओं के ऋणी हैं।ग्राम विकास अधिकारी पवन गढ़वाल ने कहा कि भारतीय संविधान के मुख्य वास्तुकार बाबासाहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर ने मतदान के अधिकार को सर्वोपरि माना।अतः यह हम सब विशेषकर हमारे उन युवाओं जिन्हें पहली बार मतदान का अधिकार प्राप्त हुआ है,का उत्तरदायित्व है कि अपने मताधिकार का प्रयोग पूर्ण निष्ठा के साथ करें और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।इस अवसर पर कनिष्ठ सहायक मुकेश कुमार, पंचायत सहायक पवित्र कुमार,सहायक कर्मचारी पवन राणा, सामाजिक कार्यकर्ता दीपेंद्रसिंह शेखावत,राहुल सैन सहित काफी संख्या में ग्रमीण मौजूद थे।