Kejriwal Confidence Motion LIVE: क्या केजरीवाल होंगे मोदी का विकल्प ? देखिए आप का बड़ा फैसला #arvindkejriwal #delhi दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind kejriwal) ने तीसरी बार विधानसभा (Vidhansabha) में विश्वास प्रस्ताव पेश (Confidence Motion) किया। उन्होंने भाजपा पर उनके 21 विधायकों को खरीदने की कोशिश के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि इन विधायकों (MLA'S) को 25-25 करोड़ रुपए ऑफर किए गए हैं। विश्वास प्रस्ताव पेश करते हुए केजरीवाल ने केंद्र सरकार और भाजपा पर AAP नेताओं को झूठे केस में फंसाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा- ये लोग शराब घोटाले की आड़ में गिरफ्तारी करके दिल्ली की सरकार गिराना चाहते हैं। हम बताना चाहते हैं कि इनकी इतनी कोशिशों के बावजूद हमारा एक भी MLA नहीं टूटा है। हमारे सारे विधायक एकजुट हैं। स्पीकर राम निवास गोयल ने विश्वास प्रस्ताव स्वीकार करने के बाद सदन को स्थगित कर दिया। उन्होंने कहा कि कल इस विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होगी। केजरीवाल ने इससे पहले मार्च 2023 और अगस्त 2022 में विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया था। शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा के स्पीकर ने सदन से भाजपा के 8 में से 7 विधायकों को बजट सेशन से सस्पेंड कर दिया है। इसमें नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी भी शामिल हैं। Kejriwal Confidence Motion LIVE,Confidence Motion, Vidhansabha, AAP MLA'S, Delhi Election, AAP Press Confrence, Delhi, Farmer protest, MLA Horse Trading, Delhi News