लखनऊ (Lucknow) के चर्चित आयुष गोलीकांड (Ayush Firing Case) में एक नया ट्विस्ट आ गया है. कई दिनों से फरार चल रहे बीजेपी (BJP) सांसद कौशल किशोर (Kaushal Kishore BJP MP) के बेटे आयुष किशोर का एक वीडियो सामने आया, जिसमें उसने अपनी पत्नी अंकिता पर कई गंभीर आरोप लगाए. आयुष का कहना है कि उसने खुद के ऊपर गोली नहीं चलवाई. बल्कि उसे हनी ट्रैप में फंसाया गया. आयुष ने अंकिता (Ayush Wife Ankita) के परिवार पर भी गंभीर आरोप लगाए. उसके मुताबिक, अंकिता पहले से ही शादीशुदा है और उसने अपने पहले पति को अभी तक तलाक नहीं दिया है. आयुष का यहां तक कहना है कि अंकिता ने न ही मंगलसूत्र पहना और न ही कभी सिंदूर लगाया. वहीं, अंकिता ने आयुष के सभी आरोपों को गलत बताया है. अंकिता का कहना है कि आयुष ने उनसे कहा था कि उनके परिवार का उनके ऊपर काफी दबाव है, जिसकी वजह से अब वो मेरे साथ नहीं रह सकते हैं. गोलीकांड को लेकर भी अंकिता ने आयुष के दावे को खारिज़ किया. अंकिता ने कहा कि गोलीकांड में किसी तीसरे व्यक्ति को फंसाने की साजिश थी, जिसमें मेरे भाई ने भी आयुष का साथ दिया था. देखिये लोकल खबरें, लोकल अंदाज़ में सिर्फ KADAK NEWS Channel पर KADAK is an Indian Hindi news channel which provides local as well as national news 24*7 with detailed news coverage. KADAK also covers Local regional stories, Entertainment News, Political News, Election News, Sports News, Cricket and Lifestyle Updates. #AyushKishore #LucknowFiringCase #KaushalKishore #Lucknow #KADAK Follow us: Facebook:http://bit.ly/2lRMjaY Website: https://hindi.news18.com/ Twitter: / hindinews18