रोज़ रोज़ के पैसे के डिमांड से तंग आकर वकील प्रेमी ने प्रेमिका पर चलवाई गोली जानिए फिर क्या हुआ द्वारका एक्सप्रेसवे पर एक बयूटीसीयन की गोली मारकर हत्या के प्रयास के रहस्य पर से पर्दा हटा दिया है गुरुग्राम पुलिस ने। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को धर दबोचा है जिसमे हत्या की साज़िश रचने वाला एक वकील भी शामिल हैं। पुलिस गिरफ्त में आया वकील अपनी बीयूटीशियन प्रेमिका की रोज़ रोज़ के पैसे की डिमांड से तंग आकर उसे अपने रास्ते हटाने की साज़िश रची, और फिर अपने साथियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था। शुक्रवार के देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि एक्सप्रेसवे पर एक युवती को अपराधियो ने गोली मार दी है, जिसे स्थानीय लोगो की मदद से स्थानीय अस्पताल में इलाज़ के लिए पहुँचाया गया है। चंडीगढ़ की रहने वाली 35 वर्षीया पल्लवी शर्मा गुरुग्राम के सेक्टर 99 में अपने बच्चों के साथ रहती है, किसी विवाद के कारण वो अपने पति से अलग रह रही थी। वह अपने किसी काम से सेक्टर 102 गई हुई थी जहाँ पेट्रोल पंप के पास अपराधियो ने गोली मार दी । फ़िलहाल पुलिस सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर सभी बिंदुओं पर गम्भीरता से जांच में जुटी हुई है। #gurugrambeautisian #beaitisiangolikand #crimegurugram #rakeshdaulatabadgug #election2024 #dhanbadloksabha #crime #centrepoint #centrepointnews