वैक्सीन किल्लत की वजह दिल्ली में 18+ उम्र के लोगों का वैक्सीनेशन बंद

वैक्सीन किल्लत की वजह दिल्ली में 18+ उम्र के लोगों का वैक्सीनेशन बंद

राजधानी दिल्ली में वैक्सीन की कमी के चलते आज से युवाओं का वैक्सीनेशन बंद हो गया है. केंद्र ने 18 से 44 आयु वर्ग के लिए दिल्ली को जितनी वैक्सीन भेजी थी वो खत्म हो गई हैं. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को केंद्र से जल्द से जल्द और वैक्सीन उपलब्ध कराने की अपील की जिस से युवाओं का वैक्सीनेशन दोबारा शुरू किया जा सके. केजरीवाल के अनुसार दिल्ली को हर महीने 80 लाख वैक्सीन डोज की जरूरत है लेकिन मई के महीने में उसे अब तक केवल 16 लाख वैक्सीन मिली हैं. जून के महीने में भी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है क्योंकि केंद्र ने केवल 8 लाख वैक्सीन देने की बात कही है. यदि वैक्सीन की आपूर्ति इतनी धीमी रही तो पूरी दिल्ली का वैक्सीनेशन करने में 30 महीने से ज्यादा का समय लग जाएगा.